अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सुपर मॉडल व कीपिंग अप विद् कर्दशियांज शो की स्टार
केंडल जेनर एक विदेश मैगजीन के मई 2017 के संस्करण के कवर पेज पर छा गए थे। यह वोग का विशेष संस्करण था, जो उसके दस साल पूरे होने की सालगिरह के रूप में तैयार किया गया था। फोटोशूट पेरू के प्रसिद्ध फोटोग्राफर मारियो टेस्टिनो ने किया था। सुशांत और केंडल ने उस समय जयपुर के होटल समोदे पैलेस में शूटिंग की थी। इस फोटोशूट में सुशांत स्टाइलिश सफेद सूट में दिख रहे हैं और केंडल ने चंकी व्हाइट पैंट के साथ एक फ्रिल्ली ऑफ-शोल्डर ब्लाउज पहना है।
आज पटना में होगा सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विसर्जन वहीं सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विसर्जन आज पटना में होगा। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी है। श्वेता यूएस से पटना पहुंच चुकी हैं। सुशांत की मौत की खबर सुनकर उनके पिता की हालत बिगड़ गई थी। उनकी तबीयत अब बिल्कुल ठीक है।