scriptमन्नत की हाजरी देकर सेहरा बांध कर मांगी दुआ | taajiya news jaipur city | Patrika News
जयपुर

मन्नत की हाजरी देकर सेहरा बांध कर मांगी दुआ

-दोपहर 12 बजे शहर के ताजिए बड़ी चौपड़ से होते हुए पहुचेंगे कर्बला, पूरे शहरभर में 350 से अधिक ताजिए

जयपुरSep 20, 2018 / 08:31 pm

Harshit Jain

tajiye

मन्नत की हाजरी देकर सेहरा बांध कर मांगी दुआ

जयपुर. मन की मुराद पूरी होने पर नंगे पैर चलकर हरे रंग की टोपी लगाकर और मन्नत की हाजरी देकर माला पेश करते और सेहरा बांध कर दुआ करते अकीदतमंद। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला गुरुवार को हजरत इमाम हुसैन अले सलाम की याद में मोहर्रम से एक दिन पूर्व ‘शहादत की रातÓ के मौके पर। देर रात ताजिए अलग-अलग मुकामों पर से बड़ी चौपड़ के लिए रवाना हुए। रामगंज, चांदपोल, बड़ी चौपड़ सहित अन्य जगहों से ताजिए का जुलूस ढोल ताशों की मातमी धुनों पर निकला। चांदपोल से कुरशियान, सिरकी घर का ताजिए बड़ी चौपड़ पर आए। जो फिर से इन रास्तों से रामगंज पहुंचें। फजर की नमाज से पहले मोहल्लों में ताजिए रखे गए। शाम सात बजे से अकीदमंदों द्वारा मन्नत की हाजरी देकर माला पेश की गई। वहीं फकीरी मांगे जाने के साथ ही सेहरा बांधा गया। संसार चन्द्र रोड स्थित हजरत मीर की दरगाह में पीर साहब हजरत हबीबुरहमान नियाजी साहब हजारों मुरीदों के साथ ताजियों की जियारत करने के लिए रवाना हुए। इस दिन लोगों ने रोजे भी रखे और दान पुण्य किया।
शुक्रवार को मोहर्रम के मौके पर दोपहर १२ बजे से परकोटे सहित अन्य जगहों पर ताजिए का जुलूस निकला जाएगा। जहां दस्तारबंदी की जाएगी। शाम को ताजिए कर्बला में दफन किए जाएंगे। जुलूस के दौरान ताजिए के नीचे से गुजर कर अकीदतमंद खैरों बरकत दुआएं मांगेगे। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां भी की गई है। ताजिए के जुलूस के दौरान पुलिस का समुचित जाप्ता तैनात रहेगा। ताजियों के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है जो बेहतर ताजिए को पुरस्कृत करेगी।
350 से अधिक ताजिए
जानकारी के मुताबिक पूरे शहरभर में 350 से अधिक ताजिए शुक्रवार दोपहर को जुलूस के रूप में निकाले जाएंगे। जिनमें विशेषकर मोहल्ला मावतान, गुरजार मस्जिद, चांदपोल तफायफों का ताजिया, मौला कुरेशियों का ताजिया, पन्नीगरान का ताजिया, नीलगरान, नालबंदान, हांडीपुरा, सिरकीगरों का ताजिया, बड़ वालों की मस्जिद का ताजिया, जालुपुरा, रेहमानियों का ताजियों, लुहारों का खुर्रा पहलवानों का ताजिया, उमरान मछली वाला, ऊंटवाला अंसारियों का ताजिया, रहमानियों का ताजियां विशेष है।
बरसों पुराने ताजिए
शाम सात बजे घाटगेट स्थित माहवतान के मोहल्लों से ताजियां निकलना शुरू हुए। पुराने ताजियों में तकरीबन ३०० साल पुराना त्रिपोलिया बाजार से राजा जी और माहवतों का मोहल्ला के ताजिए खास है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो