scriptटाटा ने तय की बिंदी की साइज,एयर इंडिया में झुमके और कंगन बंद | Tata fixes size of bindi, earrings and bracelets banned in Air India | Patrika News
जयपुर

टाटा ने तय की बिंदी की साइज,एयर इंडिया में झुमके और कंगन बंद

Air India Ban: टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने क्रू मेंबर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा कि ’चलता है वाला कल्चर’ अब नहीं रहेगा। महिला क्रू मेंबर्स झुमके, बाली और कंगन नहीं पहन सकेंगी। उन्हें बिना डिजाइन वाली प्लेन चूड़ी पहनने को कहा गया है। उनकी बिंदी का आकार भी निर्धारित किया है। यह 0.5 सेटीमीटर से बड़ी नहीं होनी चाहिए। बाल नेचुरल कलर में रंगे होने चाहिए।

जयपुरNov 25, 2022 / 06:00 pm

Anand Mani Tripathi

air-india-cabin-crew-fb.jpg

टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने क्रू मेंबर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा कि ’चलता है वाला कल्चर’ अब नहीं रहेगा। महिला क्रू मेंबर्स झुमके, बाली और कंगन नहीं पहन सकेंगी। उन्हें बिना डिजाइन वाली प्लेन चूड़ी पहनने को कहा गया है। उनकी बिंदी का आकार भी निर्धारित किया है। यह 0.5 सेटीमीटर से बड़ी नहीं होनी चाहिए। बाल नेचुरल कलर में रंगे होने चाहिए।

भूरे बाल अब नहीं चलेंगे
ग्रे हेयर्स की इजाजत नहीं होगी। सर्कुलर में सजने-संवरने को लेकर पुरुष और महिला स्टाफ के लिए निर्देश हैं। इसमें बताया कि उन्हें किस तरह के कपड़े व एसेसरीज पहनने होंगे। बालों को कैसे रखना होगा। पुरुषों के लिए काले रंग का जैकेट अनिवार्य है। यूनिफार्म के साथ वे बिना लोगो के काले मोजे पहन सकते हैं। कुछ लोगों ने बताया कि अब क्रू मेंबर्स की इमेज अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार न होकर भारतीय होगी।

रोज दाढ़ी बनाकर आएं पुरुष
पुरुष क्रू मेंबर्स को रोज शेव करना होगा। हेयर जेल अनिवार्य तौर पर लगाना होगा। अंगूठियों और सिखों के कड़े को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। पुरुष सिर्फ शादी की अंगूठी पहन सकते हैं। उन्हें 0.5 सेंटीमीटर मोटाई का कड़ा पहनने की अनुमति होगी। कड़े पर किसी तरह का लोगो या डिजाइन नहीं होना चाहिए। महिला स्टाफ एक सेंटीमीटर चौड़ाई वाली दो अंगूठियां पहन सकती हैं।

फाउंडेशन और कंसीलर है अनिवार्य
महिला क्रू मेंबर्स अलग-अलग डिजाइनर हेयर स्टाइल्स नहीं रख सकेंगी। उनके लिए फाउंडेशन व कंसीलर अनिवार्य किया है। सर्कुलर में कहा कि महिला स्टाफ को मेकअप पूरा करना है, लेकिन यह भड़कीला नहीं होना चाहिए। टैटू की मनाही है। महिलाएं ज्यादा ऊंचे और ढीले जूड़े नहीं बांध सकेंगी। आइशैडो, लिपस्टिक व नेल पेंट के बारे में भी निर्देश दिए गए हैं।

Home / Jaipur / टाटा ने तय की बिंदी की साइज,एयर इंडिया में झुमके और कंगन बंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो