ये रहेगा शिविरों का समय
ग्रीष्मावकाश के दौरान ब्लॉक स्तर पर 14 मई से 16 जून तक पांच चरणों में शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। प्रथम चरण 14 से 19 मई, दूसरा चरण 21 से 26 मई, तीसरा चरण 28 मई से 2 जून, चौथा चरण 4 जून से 9 जून और पांचवा चरण 11 से 16 जून तक चलेगा।