scriptगर्मी दिखा रही तेवर, अक्टूबर के अंत तक राहत मिलने की उम्मीद | Temperature of Jaipur is High | Patrika News
जयपुर

गर्मी दिखा रही तेवर, अक्टूबर के अंत तक राहत मिलने की उम्मीद

बर्फीली हवाओं के साथ तापमान में गिरावटमौसम में होगा फिर बदलाव

जयपुरOct 05, 2020 / 06:59 pm

SAVITA VYAS

जयपुर। राजधानी सहित प्रदेशभर में मानसून की विदाई के बाद अब दिन में गर्मी का असर नजर आने लगा है। हालांकि आगामी दिनों में रात में ठंडक होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की विदाई के साथ हवाओं का रूख भी बदलेगा, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव होगा। अभी कुछ दिन गर्मी का असर बढ़ेगा। तीसरे सप्ताह के बाद गर्मी का असर कम होना शुरू होगा। आज सुबह की शुरुआत भी तेज धूप के साथ हुई, जिससे गर्मी का असर ज्यादा रहा। सुबह का तापमान 29 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को तापमान 36.5 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया।
बाड़मेर का तापमान रहा 39.1 डिग्री
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर का दर्ज किया गया। यहां तापमान 39.1 डिग्री रहा। वहीं पिलानी का 38.2, वनस्थली का 38.0, फलौदी का 38.8, बीकानेर का 38.6, चुरू का 39.3, श्रीगंगानगर का 38.9, अलवर का 36.0 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। फि लहाल मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह पूरी तरह से मौसम शुष्क रहने के आसार है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अक्टूबर के अंत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार है। इसकी वजह से उत्तरी व पूर्वी हिस्सों में बर्फ बारी होती है। बर्फीली हवाओं के साथ तापमान में गिरावट होने के साथ ही सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा।

Home / Jaipur / गर्मी दिखा रही तेवर, अक्टूबर के अंत तक राहत मिलने की उम्मीद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो