scriptआतंकवाद से अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान: बिरला | Terror causes serious damage to economy: Birla | Patrika News
जयपुर

आतंकवाद से अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान: बिरला

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि आतंकवाद से ना सिर्फ समाज को नुकसान पहुंचता है, बल्कि इससे अर्थव्यवस्था को भी झटका लगता है। यह बात उन्होंने जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित जी-२० देशों (पी २० ) की संसदों के अध्यक्षों के छठे शिखर सम्मेलन में कहीं। वे यहां भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

जयपुरNov 04, 2019 / 08:57 pm

dhirya

आतंकवाद से अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान: बिरला

आतंकवाद से अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान: बिरला

टोक्यो. लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि आतंकवाद से ना सिर्फ समाज को नुकसान पहुंचता है, बल्कि इससे अर्थव्यवस्था को भी झटका लगता है। यह बात उन्होंने जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित जी-२० देशों (पी २० ) की संसदों के अध्यक्षों के छठे शिखर सम्मेलन में कहीं। वे यहां भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। बिरला ने कहा कि आज विश्व विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहा है जो कि न केवल विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रोकती हैं बल्कि मानवता के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रही है। इनमें सबसे पहली और प्रमुख चुनौती आतंकवाद है। आतंकवाद मौजूदा विकास को नष्ट कर देता है।
उन्होंने कहा कि दूसरी प्रमुख चुनौती जलवायु परिवर्तन की है जो न केवल हमारे ग्रह का स्वरूप बदल रही है बल्कि भावी पीढिय़ों के लिए गंभीर जोखिमों तथा अस्थिरता का भी सृजन कर रही है। बिरला ने कहा कि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग से न केवल कामकाज अधिक पारदर्शी और कुशलतापूर्वक हो रहा है बल्कि कार्य का निर्वहन अधिक प्रभावी ढंग से हो रहा है। संसद के कामकाज में भी डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग शुरू किया गया है। बिरला मैक्सिको, इंडोनेशिया, रूस, नीदरलैंड और अन्य देशों के पीठासीन अधिकारियों से भी मिले।
इससे पहले ओम बिरला ने ‘मानव केन्द्रित समाज की ओर नूतन प्रौद्योगिकी का सदुपयोग’ विषय पर सत्र में पीठासीन अधिकारियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए डिजिटलीकरण पारदर्शी, समावेशी, सतत और प्रभावी ढंग से १ अरब ३२ करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का अभूतपूर्व अवसर प्रदान कर रहा है। आधार के माध्यम से भारत में १ अरब २४ करोड़ लोगों को डिजिटल पहचान दी है। बिरला ने कहा कि भारत में डिजिटल बदलाव ने स्त्री-पुरूष असमानता को भी सफलतापूर्वक कम किया है। भारत में आइटी सेवा उद्योग में लगभग ४१.४ लाख लोग कार्य कर कर रहे हैं जिनमें से ३० प्रतिशत महिलाएं हैं।

Home / Jaipur / आतंकवाद से अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान: बिरला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो