scriptसाल का अंतिम पुष्य नक्षत्र कल, प्रथम पूज्य का होगा पंचामृत अभिषेक | The last Pushya Nakshatra of the year will be tomorrow | Patrika News
जयपुर

साल का अंतिम पुष्य नक्षत्र कल, प्रथम पूज्य का होगा पंचामृत अभिषेक

शनिवार को खरीददारी करना रहेगा बेहद शुभभगवान गणेश के मंदिरों में होंगे आयोजन

जयपुरDec 04, 2020 / 01:34 pm

SAVITA VYAS

जयपुर। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष पंचमी शनिवार को साल-2020 का आखिरी पुष्य नक्षत्र होने के चलते बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक खरीदी के योग रहेंगे। इसके साथ ही शहर के प्राचीन गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य का पंचामृत अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। शाम को गणपति को नवीन पोशाक धारण कराकर फू ल बंगले में विराजमान किया जाएगा। इस दौरान वाहनों से लेकर आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद चिरस्थायी रहेगी। शास्त्रानुसार शनिवार के दिन पुष्य नक्षत्र का होना बेहद फ लदायी बताया गया है।
मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में सुबह आठ बजे दूध सहित अन्य द्रव्यों से अभिषेक होगा। चांदपोल स्थित परकोटे वाले गणेश मंदिर में सुबह आठ बजे मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत अभिषेक पूजा की जाएगी। 111 किलो दूध से अभिषेक होगा। अंत में भक्तों को हल्दी की गांठ वितरित की जाएगी। ब्रह्मपुरी स्थित नहर के गणेशजी के महंत जय शर्मा के सान्निध्य में गणपति का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई जाएगी। मोदकों का भोग अर्पण करने के बाद शाम को 251 दीपकों से आरती होगी। चौड़ा रास्ता के काले गणेशजी, दिल्ली बाईपास रोड स्थित आत्माराम गणेश मंदिर में भी कार्यक्रम होंगे।

Home / Jaipur / साल का अंतिम पुष्य नक्षत्र कल, प्रथम पूज्य का होगा पंचामृत अभिषेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो