scriptहॉकी कप्तान सरदार बोले, मैं भी होता नशे की गिरफ्त में अगर… | If not have played hockey i could have been one drug addict: Sardar singh | Patrika News
अन्य खेल

हॉकी कप्तान सरदार बोले, मैं भी होता नशे की गिरफ्त में अगर…

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने पंजाब के वर्तमान में नशे के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता व्यक्त की है

Jun 13, 2016 / 06:34 pm

कमल राजपूत

Sardar singh

Sardar singh

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने पंजाब के वर्तमान में नशे के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता व्यक्त की है। हॉकी प्लेयर का कहना है कि मुझे यह कहते पड़ा दुख हो रहा कि पंजाब के अधिकतर युवा ड्रग्स जैसे खतरनाक नशे की गिरफ्त में आकर अपने भविष्य को बर्बाद कर रहे है।

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में हॉकी कप्तान सरदार सिंह ने कहा कि यदि वह हॉकी प्लेयर नहीं होते तो शायद अब तक वे भी इस नशे का शिकार हो चुके होते। उन्होंने कहा कि मेरे सुनने में तो यहां तक आया है कि स्थानीय हॉकी एकेडमी के कुछ युवा प्लेयर इस खतरनाक नशे के गिरफ्त में जाते जा रहे है। लेकिन मेरा मानना है कि इस रिपोर्ट का इस्तेमाल युवाओं के सही मार्गदर्शन में होना चाहिए।

सरदार सिंह का कहना है कि खेल को नशा रोकने के टूल के तौर पर प्रयोग किया जाना चाहिए। हरियाणा पुलिस में बतौर डीएसपी काम कर रहे सरदार ने कहा कि अगर बच्चे मैदान पर जाकर ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो उनके पास कुछ और करने का टाइम ही नहीं होगा। हम अगर खेलों को आगे बढ़ाएंगे तो नशे जैसी चीजों पर काबू पाया जा सकता है।

सरदार ने कहा कि पंजाब में नशे का असर हर जगह देखा जा सकता है। 29 वर्षीय सरदार ने कहा, पंजाब में घूमे काफी समय हो गया है लेकिन पंजाब की एक पहचान होती थी। लोगों शारीरिक रूप से स्वस्थ नजर आते थे। ऐसे लोगों को देखने में मजा आता था। पर अब, यह सब काफी कम हो गया है। बता दें कि सरदार अगस्त में होने वाले रियो ओलिंपिक में टीम का नेतृत्व करेंगे।

वहीं दूसरी ओर सरदार ने सेंसर बोर्ड द्वारा पंजाब में नशे पर बनी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के सीन काटे जाने पर पूछे जाने से उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं खेल और हॉकी के बारे में बात कर सकता हूं। फिल्म के बारे में सेंसर बोर्ड को हमसे ज्यादा जानकारी है। उन्हें पता है क्या दिखाना चाहिए। लेकिन जैसा कि सुनने में आ रहा है कि अगर इस फिल्म में सच्चाई दिखाई जा रही है तो इसे दिखाया जाना चाहिए। इसमें क्या गलत है? अगर इस फिल्म के माध्यम से हमारे युवाओं को कुछ सीखने का मौका मिल सकता है तो इससे बेहतर हमारे लिए क्या हो सकता है।

Home / Sports / Other Sports / हॉकी कप्तान सरदार बोले, मैं भी होता नशे की गिरफ्त में अगर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो