scriptmousam: पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़का पारा, छूटने लगी धुजणी | The mercury dropped due to snowfall on the mountains | Patrika News
जयपुर

mousam: पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़का पारा, छूटने लगी धुजणी

मसूरी-शिमला से ज्यादा ठंडा फतेहपुर, पारा 06 डिग्री सेल्सियसपारा पहुंचा जमाव बिंदु के नजदीक

जयपुरDec 09, 2021 / 02:16 pm

SAVITA VYAS

mousam: पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़का पारा, छूटने लगी धुजणी

mousam: पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़का पारा, छूटने लगी धुजणी

जयपुर। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाके में पूरी तरह से दिखने लगा है। बर्फीली हवा के चलने से मौसम सर्द होता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। बीती रात फतेहपुर शिमला, मसूरी जैसे ठंडे स्थानों से भी ठंडा रहा। हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी से अंचल में बर्फीली हवाओं का दौर शुरू हो गया है। इससे न्यूनतम तापमान भी जमाव बिंदु तक पहुंच गया है। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में बीती रात को न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री दर्ज हुआ। फसलों पर भी ओस की बूंदें जमी दिखीं। सर्दी का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा। प्रदेश में इस सीजन में दूसरी बार पारा जमाव बिंदु के नीचे दर्ज किया गया। इससे जनजीवन काफी अस्त—व्यस्त नजर आया। कमोबेश यही हालात सीकर सहित अन्य जगहों पर भी देखने को मिले। राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह आसमान साफ रहा। आज सुबह 9 बजे यहां का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ।
माउंटआबू में होटल फुल
शेखावाटी के सीकर जिले समेत चूरू और झुंझुनूं में भी सर्दी के तेवर तीखे हैं। लोगों की कंपकंपी छूटने के साथ ही पेड़— पौधों पर गिरी ओस से हल्की बर्फ की परत जम गई। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी पारा गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मांउट आबू में सर्दी बढ़ने के साथ ही पर्यटकों की तादाद भी बढ़ने लगी है। सर्दी का सीजन शुरू होने के साथ ही यहां अब होटल पर्यटकों से फुल होने लग गए हैं।
जयपुर में भी दिखेगा असर
राजधानी जयपुर में अभी तक सर्दी ने तीखे तेवर नहीं दिखाए हैं। हालांकि यहां रात का पारा दस डिग्री के आस—पास दर्ज किया गया है। मौसम भी साफ रहने से धूप निकल रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह से पारे में दो से तीन डिग्री गिरावट होने के साथ ही सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। गौरतलब है कि इन दिनों शेखावाटी इलाके में कड़ाके की सर्दी पड़ती है।

Home / Jaipur / mousam: पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़का पारा, छूटने लगी धुजणी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो