पायलट बोले,सभी निगमों में बनेगा कांंग्रेस का बोर्ड
पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा हैं नगर निगम चुनाव को लेकर लोगों में उत्सुकता है।
जयपुर•Oct 20, 2020 / 06:35 pm•
rahul
जयपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा हैं नगर निगम चुनाव को लेकर लोगों में उत्सुकता है। प्रदेश के 6 नगर निगमों में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा जिनको भी टिकट दिया वो सब कांग्रेस के कार्यकर्ता है। पीसीसी में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाथूराम मिर्धा की जयंती के अवसर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि कई बार टिकट वितरण को लेकर आपस में मन मुटाव हो जाता है। सब मिल बैठकर नाराज नेताओं को मनाएंगे। हमारा पूरा फोकस इस समय नगर निगम चुनाव पर है।
कमेटी पर पूरा भरोसा— कांग्रेस आलाकमान की ओर से पायलट कैंप की शिकायतों के लिए गठित कमेटी पर उन्होने कहा कि कमेटी की ओर से अजय माकन अपना काम कर रहे है। कमेटी जो बनी है वो अपना काम कर रहे हैं। पूरा भरोसा है कमेटी सही निर्णय लेगी। कमेटी के पास पूरा संज्ञान है। पायलट ने कृषि बिलों को लेकर कहा कि अभी जो केंद्र सरकार बिल लेकर आए हैं उसको समझना पड़ेगा। मनमाने तरीके से बिल लाया गया है।
कार्यकर्ता को तवज्जों मिलें— पायलट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पिछले एक दशक या पांच साल सड़कों पर संघर्ष किया है। ऐसे चेहरे सभी जानते है। इन नेताओं और कार्यकर्ताओं को तवज्जों मिलनी चाहिए।
Home / Jaipur / पायलट बोले,सभी निगमों में बनेगा कांंग्रेस का बोर्ड