scriptराजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए छिड़ेगा घमासान | There will be a fierce battle for the Rajiv Gandhi Khel Ratna Award | Patrika News
जयपुर

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए छिड़ेगा घमासान

देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए लगातार पांचवें वर्ष घमासान छिड़ेगा और इस बार भी यही उम्मीद जताई जा रही है कि एक से ज्यादा खिलाड़ी को यह सम्मान मिलेगा। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने इस साल के राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड के लिए ई-मेल के जरिए नामांकन आमंत्रित किए थे।

जयपुरJun 05, 2020 / 04:29 pm

Satish Sharma

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए छिड़ेगा घमासान

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए छिड़ेगा घमासान

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए लगातार पांचवें वर्ष घमासान छिड़ेगा और इस बार भी यही उम्मीद जताई जा रही है कि एक से ज्यादा खिलाड़ी को यह सम्मान मिलेगा। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने इस साल के राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड के लिए ई-मेल के जरिए नामांकन आमंत्रित किए थे। राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड के नामांकन की शुरुआत अप्रैल में होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इसे मई तक बढ़ा दिया गया था। नामांकन भेजने की अंतिम तारीख तीन जून थी। इस वर्ष खेल रत्न के लिए जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक के प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा। इस वर्ष खेल रत्न के दावेदारों में अनुभवी निशानेबाज अंजुम मुद्गिल, स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी, स्टार मुक्केबाज अमित पंघल और विकास कृष्णन, भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा तथा स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट शामिल हैं।
केवल ओलंपिक वर्ष में ही एक से अधिक को दिए जा सकते हैं पुरस्कार
पिछले चार वर्षों में एक से ज्यादा खिलाडिय़ों को खेल रत्न से सम्मानित किया गया है जबकि इस पुरस्कार के नियम कहते हैं कि ओलंपिक वर्ष को छोड़कर अन्य वर्षों में एक ही खिलाड़ी को खेल रत्न के लिए चुना जाएगा।
चार साल से चल रही माथापच्ची
वर्ष 2016 में रियो ओलम्पिक की पदक विजेता पीवी ङ्क्षसधू और साक्षी मालिक के अलावा जीतू राय और दीपा करमाकर, 2017 में सरदार ङ्क्षसह और देवेंद्र झाझरिया, 2018 में मीराबाई चानू और विराट कोहली तथा 2019 में दीपा मलिक और बजरंग पूनिया को खेल रत्न दिया गया था। इस बार जितने भी दावेदार हैं उनमें से किसी का भी दावा कमजोर नहीं है और चयन पैनल को खेल रत्न चुनने के लिए खासी माथापच्ची करनी पड़ेगी।
लगातार तीसरे साल नामित नीरज का सबसे तगड़े दावेदार
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने एएफआई के अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि इस बार नीरज को खेल रत्न जरूर मिलेगा। 2018 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू और विराट कोहली को खेल रत्न दिया गया था जबकि 2019 में पहलवान बजरंग और दीपा मलिक को चुना गया था। अगले वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक को देखते हुए हमें उम्मीद है कि यह सर्वोच्च सम्मान उन्हें मिलेगा जो उन्हें ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने की प्रेरणा देगा।

Home / Jaipur / राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए छिड़ेगा घमासान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो