गिरफ्तार आरोपी दयाल सिंह और प्रभू सिंह जोधपुर और नागौर के रहने वाले हैं। उनके पास से पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अहमदाबाद में एक व्यापारी की हत्या कर दी थी। लेकिन वहां पर नगदी नहीं मिली ताे काेटपुतली इलाके में पंजाब में जेल में बंद लाॅरेेंस गिराेह के भूपेन्द्र सिंह के इशारे पर डकैती की वारदात काे अंजाम देने आ गए। आरोपी भूपेन्द्र फरीदकाेट जेल से ही गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में गैंग काे आपरेट कर रहा है।
इनामी बदमाश, पुलिस कर रही थी तलाश
जयपुर रेंज आईजी एस सैंगाथिर ने बताया कि गश्त के दौरान दाे युवक पुलिस काे देखकर भागने लगे। पुलिस ने दाेनाें का कुछ दूरी तक पीछा किया और दाेनाें युवकाे काे पकड़ लिया। पुलिस ने दाेनाें आरोपियों की तलाशी ली ताे उनके पास हथियार मिले। ऐसे में आराेपियाें ने पूछताछ में अपराधिक वारदात कबूली। आरोपी दयाल सिंह के खिलाफ चाेरी, लूट, नकबजनी, दुष्कर्म और हथियार रखने के करीब 17 मुकदमे और प्रभू सिंह के खिलाफ 5 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों का हर वारदात में प्रदीप रावत नाम का बदमाश भी सहयाेग करता था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दाेनाें आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम था।