हादसे की सूचना मिलने पर दिवेर पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को देवगढ़ सीएचसी लाया गया। जहाँ सीएचसी की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद दो गम्भीर घायलों में से हिम्मत सिंह को भीलवाड़ा और जगदीश सिंह को आरके हॉस्पिटल राजसमन्द रेफर किया लेकिन वहां से भी जगदीश को उदयपुर रैफर कर दिया गया। वही भूरा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
इधर सूचना मिलते ही घायलों के परिजन सहित नगर के सैकड़ों लोग देवगढ़ हॉस्पिटल पहुंच गए। भाजपा जिलाध्यक्ष स्वंय घायल के साथ रवाना हुए। इस दुर्घटना में दो घायल देवगढ़ और एक घायल किशनपुरा निवासी था। किशनपुरा के युवक को गम्भीर चोटे आने पर राजसमन्द रैफर किया गया। लेकिन उसके परिजन उस तक पहुँचे नहीं थे। जिसके कारण घायल की गम्भीर स्थिति को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा ने समय गवांए बिना 108 एम्बुलेंस में बैठ गए और उसके साथ राजसमन्द रवाना हो गए। जगदीश के गम्भीर चोट लगने से उसे वहां से भी उदयपुर रैफर किया गया जिसपर भाजपा जिलाध्यक्ष शर्मा उसके साथ ही उदयपुर रवाना हो गए।