scriptस्थानीय मौसम तंत्र सक्रिय पश्चिम में अंधड़— बौछारें गिरने का अनुमान | thunderstorm in western rajasthan | Patrika News
जयपुर

स्थानीय मौसम तंत्र सक्रिय पश्चिम में अंधड़— बौछारें गिरने का अनुमान

प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में आज धूलभरी हवाएं चलने व छितराई बौछारें गिरने की संभावना…….

जयपुरMar 14, 2018 / 01:34 pm

anand yadav

weather in Rajasthan
प्रदेश में झुलसाती गर्मी के तेवर अगले चौबीस घंटे में थोड़े नरम हो सकते हैं। अरब सागर के दक्षिण पूर्वी हिस्सों में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के असर से प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में स्थानीय तंत्र सक्रिय हो रहा है और आज पश्चिमी हिस्सों में तेज रफ्तार से धूलभरी हवाओं के साथ छितराई बौछारें गिरने के संकेत मौसम केंद्र ने दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर के चक्रवाती तंत्र के असर से प्रदेश में बह रही हवा की दिशा में लगातार बदलाव हो रहा है जिसके चलते दिन व रात में पारा सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है। वहीं सुबह शाम में पुरवाई हवाएं चलने पर गर्मी के तेवर थोड़े नरम बने हुए हैं।
राजधानी में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है वहीं बीती रात से चल रही उत्तर पश्चिमी हवा के असर से आज सुबह हवा में नमी बढ़ने से पारे में बढ़ोतरी होने पर भी मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। शहर में आज न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा जो मंगलवार की तुलना में 2.1 डिग्री ज्यादा रहा है वहीं आज सुबह नौ बजे दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले चौबीस घंटे में आसमान साफ रहने व दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। चक्रवाती तंत्र और पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में पलटवार मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दक्षिण पूर्व अरब सागर में चक्रवाती तंत्र सक्रिय है वहीं हिमालय के तराई क्षेत्र समेत जम्मु कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे अगले 48 घंटे में प्रदेश में स्थानीय तंत्र सक्रिय होने पर पारे में बढ़ोतरी के बावजूद मौसम में बढ़ रही गर्माहट पर आंशिक रोक लग सकती है। गुलाबीनगर में आज दोपहर से शुरू हुई बादलों की आवजाही ने धूप की तपिश को थोड़ा कम कर दिया जिसके असर से आज शहरवासियों को तल्ख धूप से आंशिक राहत मिली है।

Home / Jaipur / स्थानीय मौसम तंत्र सक्रिय पश्चिम में अंधड़— बौछारें गिरने का अनुमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो