scriptयूं बनाएं बच्चे का टिफिन | Tiffin prepare | Patrika News
जयपुर

यूं बनाएं बच्चे का टिफिन

आजकल के छोटे बच्चों को सही खाने की आदत डालना पेरेंट्स के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। अधिकतर पेरेंट्स की यह शिकायत होती है कि बच्चा घर पर खाना खाने के बजाय बाजार का फास्ट फूड अधिक पसंद करता है। बच्चे अपने स्कूल से लंच बॉक्स भरे हुए वापस ले आते हैं। पेरेंट्स कुछ मेहनत करके बच्चों के टिफिन के लिए घर पर ही कुछ ऐसी चीजें तैयार कर सकते हैं जो बच्चों के लिए स्वादिष्ट भी हो और पोष्टिक भी। जानते हैं ऐसी ही चंद रेसिपी जो बच्चों की दिलचस्पी के हिसाब से टिफिन के लिए बना सकते हैं।

जयपुरAug 30, 2019 / 01:08 pm

Chand Sheikh

यूं बनाएं बच्चे का टिफिन

यूं बनाएं बच्चे का टिफिन

वेजिटेबल कटलेट
बच्चों के खानपान के मामले में अधिकतर पैरेंट्स को शिकायत होती है कि बच्चे सब्जियां खाना कम ही पसंद करते हैं। उन्हें पराठे आदि के साथ सब्जी मिलाकर देने पर भी वे आनाकानी करते हैं। ऐसे में वेजिटेबल कटलेट बनाकर दें तों वे इसे चाव से खाएंगे। बस थोड़ी से मेहनत करके हम बच्चे के लिए टिफिन में बनाकर इन्हें देते रहें। वेजिटेबल कटलेट के लिए उबले आलू, मिक्स सब्जियां और पनीर को मैश कर लें। इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब गरम तवे पर तेल लगाकर इन्हें क्रिस्पी होने तक सेंक लें। टोमैटो सॉस के साथ टिफिन में अपने बच्चे को दें।
बेसन चीला
आजकल के बच्चे पिज्जा बर्गर को अधिक पसंद करते हैं। वे तो चाहते हैं कि इस तरह का फास्ट फूड इन्हें मिलता रहे। लेकिन हम जानते हैं कि ये बच्चों के लिए कितने नुकसानदायक होते हैं। पेरेंट्स इनके विकल्प के रूप में ओट्स और बेसन चीला बनाकर दे सकते हैं। बेसन, ओट्स पाउडर, नमक, लहसुन-अदरक का पेस्ट, प्याज, हरा धनिया, सौंफ पाउडर और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। फिर नॉनस्टिक तवे पर घोल डालकर थोड़ा-सा तेल लगाकर चीले को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें। टोमैटो सॉस के साथ लंच में बच्चों को खाने के लिए आप इसे दे सकती हैं।
वेजिटेबल इडली
इडली भी आपके बच्चों के लिए फायदेमंद होगी। वेजिटेबल इडली के बहाने उनकी सब्जियां खाने की आदत भी पड़ेगी। यह आसान रेसिपी है और इसके साथ ही यह रेसिपी जल्दी तैयार हो जाएगी। आप एक कटोरे में सूजी, दही, टोमैटो प्यूरी, बारीक कटी सब्जियां और नमक मिलाकर घोल बना लें। अब इडली मेकर में थोड़ा-सा तेल लगाकर इस घोल को डालें। 15-20 मिनट तक स्टीम में पका लें। अब टोमैटो सॉस के साथ बच्चे को लंच बॉक्स में पैक करके दें। आपका बच्चा खुशी-खुशी इसे खाएगा।
पनीर रोटी रोल्स
बच्चे कई चीजों को रोल बनाकर खाते हैं। ऐसे में पनीर रोटी रोल को भी बच्चे खाना पसंद करेंगे। पनीर रोटी रोल्स बनाना आसान भी है और आमतौर पर यह सभी बच्चों को पसंद भी होता है। इसे बनाने के लिए पहले आप एक रोटी सेक लें। अब पनीर के पीस फ्राई करके इन्हें रोटी में रखें और इन्हें रोल कर दें। ये टेस्टी पनीर रोटी रोल्स टोमैटो सॉस के साथ बच्चों को लंच में दें। बच्चे इसे चाव से खाएंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
बच्चों के टिफिन में एक हिस्सा फल, एक हिस्सा मुख्य खाने का और एक छोटा सा हिस्सा मिठाई का रखें। फल का चयन आप अपने बच्चे के स्वाद और मौसम के अनुसार कर सकते हैं जैसे कि संतरे, स्ट्राबेरी, अनार के दाने, अंगूर, केला आदि। मुख्य खाने के लिए भरवां पराठे, तहरी, मूंग की दाल का चीला, काले चने, लोबिया, कॉर्न राइस, उत्तपम, भुनी इडली, ढोकला आदि हो सकते हैं। बच्चों के टिफिन में कुछ मीठा भी हो जो सेहत के लिहाज से भी ठीक हो। यह घर का बना हो तो बेहतर

Home / Jaipur / यूं बनाएं बच्चे का टिफिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो