scriptसरिस्का लाए जाएंगे रणथम्भौर से बाघ | Tiger from Ranthambore will be brought to Sariska | Patrika News
जयपुर

सरिस्का लाए जाएंगे रणथम्भौर से बाघ

वन्यजीवों के संरक्षण के लिए निर्देश और अमृता देवी विश्नोई अवार्ड पर वार्ता

जयपुरJun 15, 2019 / 02:23 pm

surendra kumar samariya

सरिस्का लाए जाएंगे रणथम्भौर से बाघ

सरिस्का लाए जाएंगे रणथम्भौर से बाघ

वन विभाग में रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। साथ ही जो अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यों में लापरवाही बरत रहे है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। रणथम्भौर से बाघ सरिस्का लाए जाएंगे। यह कहना है वन मंत्री सुखराम विश्नोई का।
इसमें मंत्री ने वन क्षेत्र में वन्यजीवों के लिए पानी, खाने की व्यवस्था समय पर और निगरानी के साथ करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि वन क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों को बाहर बसाने का प्रयास कर रहे हैं। समीक्षा के बाद मंत्री ने अधिकारियों के साथ अमृता देवी विश्नोई अवार्ड को लेकर भी बातचीत की।
15 हजार हैक्टेयर में होगा पौधारोपण

वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रमुख सचिव श्रेया गुहा ने बताया कि इस बार 15 हजार हैक्टेयर में पौधारोपण होगा। इसमें ग्राम पंचायतों का सहयोग लिया जाएगा। हाल ही हाईकोर्ट ने भी हर ग्राम पंचायत में 100 पौधे लगाने के निर्देश दिए थे। बैठक में नई भर्तियों को लेकर विचार विमर्श हुआ। साथ ही हाईटेंशन लाइन से पक्षियों को बचाने के लिए बर्ड डाइवटर लगाने पर वार्ता हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो