scriptट्रेड लाइसेंस के नाम पर व्यवसायियों से शुल्क वसूली का आदेश अनुचित-कर्णावट | Trade License Jaipur News Puneet Karnawat Grater Nagar Nigam | Patrika News
जयपुर

ट्रेड लाइसेंस के नाम पर व्यवसायियों से शुल्क वसूली का आदेश अनुचित-कर्णावट

नगर निगम ग्रेटर के उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने लघु और मध्यम सहित सभी व्यापारियों से ट्रेड लाइसेंस के नाम पर वार्षिक शुल्क वसूलने के राज्य सरकार के आदेश को अनुचित बताया है।

जयपुरSep 03, 2021 / 06:18 pm

Umesh Sharma

ट्रेड लाइसेंस के नाम पर व्यवसायियों से शुल्क वसूली का आदेश अनुचित-कर्णावट

ट्रेड लाइसेंस के नाम पर व्यवसायियों से शुल्क वसूली का आदेश अनुचित-कर्णावट

जयपुर।

नगर निगम ग्रेटर के उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने लघु और मध्यम सहित सभी व्यापारियों से ट्रेड लाइसेंस के नाम पर वार्षिक शुल्क वसूलने के राज्य सरकार के आदेश को अनुचित बताया है।

उन्होंने नगर निगम ग्रेटर का पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि यह निर्णय सरकार के स्तर पर लिया गया है न कि नगर निगम के स्तर पर। कर्णावट ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम ग्रेटर द्वारा किसी भी व्यवसायी से बलपूर्वक वसूली नहीं की जाएगी। सभी प्रभावित पक्षकारों से विचार करके व्यापारियों के हित में निर्णय लिया जाएगा तथा आदेश वापस लेने के लिए राज्य सरकार से बात की जाएगी। कर्णावट ने राज्य सरकार के आदेश को अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि व्यवसायियों से फर्म रजिस्ट्रेशन फीस, यूडी टैक्स और कुछ विशेष व्यवसायों पर अन्य शुल्क निगम द्वारा पहले ही वसूल किया जा रहा है। ऐसे में यह अतिरिक्त शुल्क वसूलने के आदेश अनुचित व अव्यवहारिक है। इसे अधिक तर्कसंगत और सरल बनाया जाना चाहिए।
रियायत की उम्मीद थी मगर लगा दिया शुल्क

कर्णावट ने कहा कि कोरोनाकाल में छोटे—बड़े सहित सभी व्यवसायी राज्य सरकार से बिजली बिलों और अन्य रियायतों की उम्मीद लगाए बैठे थे। उसके विपरीत अलग से ट्रेड शुल्क वसूलने का आदेश जारी करके सरकार ने वित्तीय संकट की मार झेल रहे व्यवसायियों पर कुठाराघात किया है, जो कतई न्याय संगत नहीं है। कर्णावट ने जयपुर व्यापार महासंघ की मांगों को जायज ठहराते हुए व्यापारियों को आश्वासन दिया कि नगर निगम द्वारा किसी भी व्यवसायी से जबरन वसूली नहीं होगी।

Home / Jaipur / ट्रेड लाइसेंस के नाम पर व्यवसायियों से शुल्क वसूली का आदेश अनुचित-कर्णावट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो