जयपुर

अभियंता के घेराव के बाद जारी हुई तबादला सूची

अभियंता के घेराव के बाद जारी हुई तबादला सूची

जयपुरMar 07, 2019 / 08:44 pm

anandi lal

अभियंता के घेराव के बाद जारी हुई तबादला सूची

जयपुर। कर्मचारियों के प्रार्थना पत्र पर तबादला नहीं करने के विरोध में गुरूवार को जलदाय विभाग से जुड़े कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्य अभियंता प्रशासन अनिल श्रीवास्तव के सामने विरोध जताया। कर्मचारी संगठनों ने सिर्फ राजनीतिक आधार पर तबादले करने का विरोध करते हुए जलभवन में मुख्य अभियंता का घेराव किया।
इस दौरान राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप यादव ने मुख्य अभियंता विभाग में आए दिन अभियंताओं के तबादले हो रहे हैं लेकिन पिछले कई साल से तकनीकी कर्मचारियों के स्थानांतरण नहीं किए जा रहे। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारी संगठनों ने साफ किया कि अगर कर्मचारी के प्रार्थना पत्र के आधार पर तबादले नहीं किए गए तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे। हालांकि कर्मचारी संगठनों की इस नाराजगी के बाद शाम को जारी की गई तबादला सूचियों में तकनीकी, मंत्रालयीक के साथ अन्य कर्मचारियों की तबादला सूचियां जारी की गईं।
प्रतिनिधि मंडल में कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह शेखावत, प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, प्रांतीय नल मजदूर कर्मचारी यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय सिंह शेखावत, जिला अध्यक्ष मनमोहन शर्मा राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजेश पारीक समेत अन्य मौजूद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.