scriptMakar Sankranti 2022: मकर संक्रांति को बन रहा त्रिग्रही योग, जानें शुभ मुहूर्त | Trigrahi Yoga is being made on Makar Sankranti, know auspicious time | Patrika News
जयपुर

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति को बन रहा त्रिग्रही योग, जानें शुभ मुहूर्त

मंकर संक्रांति पर 9 घंटे 45 मिनट का पुण्यकाल

जयपुरJan 13, 2022 / 03:47 pm

SAVITA VYAS

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति को बन रहा त्रिग्रही योग, जानें शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति को बन रहा त्रिग्रही योग, जानें शुभ मुहूर्त

जयपुर। राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में मकर संक्रांति का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा। शहर में सुबह से ही दान—पुण्य का दौर शुरू हो जाएगा। सूर्यदेव कल 2 बजकर 29 मिनट पर धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही सूर्यदेव का उत्तरायण होना शुरू हो जाएगा। इस बार संक्रांति बाघ पर सवार होकर धोबी के घर प्रवेश करेगी। इस बार मकर संक्रांति पर 9 घंटे 45 मिनट के पुण्यकाल का संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. सुरेश शास्त्री के अनुसार मकर संक्रांति का पुण्य काल सुबह 8 बजकर 5 मिनट से शाम 5.50 बजे तक रहेगा। इस दौरान उत्तरायण हो रहे सूर्य की पूजा, नदियों में स्नान, देव दर्शन व दान-पुण्य से विशिष्ट फल मिलेगा। इस दिन शनि, बुध और सूर्य के एक साथ मकर राशि में रहने से त्रिग्रही योग बनेगा।
छतों पर नजर आ रहे शहरवासी
शहरभर के बाजारों में पतंगों की दुकानों पर रौनक नजर आ रही हैं। परकोटा, टोंक रोड, जगतपुरा, मालवीय नगर, सीकर रोड, मानसरोवर, सांगानेर, राजापार्क, दिल्ली रोड समेत शहरभर में पतंग डोर की दुकानें सजधज कर तैयार हैं। बाजार में पतंग, डोर, तिल के लड्डू, गजक, फीणी, रेवड़ी, मिठाई के लिए दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है। जयपुर पतंग उद्योग विक्रेता संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक पूरे प्रदेशभर में दस करोड़ रुपए के आस—पास होने वाला कारोबार इस बार कोरोना व महंगाई के कारण 30 फीसदी तक कम हो हो गया है। पतंगबाजी की बात करें तो हर छत पर एक दो नहीं, बल्कि 10 से 15 लोग एकसाथ पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

Home / Jaipur / Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति को बन रहा त्रिग्रही योग, जानें शुभ मुहूर्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो