शोध के टीम लीडर गोवर्धन दास का कहना है कि हल्दी के कोई साइड-इफेक्ट नहीं है, ऐसे में तपेदिक के इलाज का यह तरीका और भी बेहतर है, हालांकि इस संबंध में अभी और शोध की आवश्यकता है। गौरतलब है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी-ऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेट्री और हड्डियों को विकसित करने की क्षमता होती है। कई शोध पहले भी प्रमाणित कर चुके हैं कि खाने में रोज हल्दी का सेवन, कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। मैग्नेशियम, पोटैशियम, आयरन, विटमिन बी6, ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी ऐसिड और एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर हल्दी प्राकृतिक हीलर का काम करती है। आयुर्वेद में इसे एक चमत्कारिक औषधि का दर्जा दिया गया और सदियों से हल्दी का सेवन शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने के लिए किया जा रहा है।