scriptआलाकमान से होगी राजे और पूनिया की मुलाकात, जानें क्या हो सकती है बात | Vasundhara raje and satish poonia attend BJP Meeting in delhi news | Patrika News
जयपुर

आलाकमान से होगी राजे और पूनिया की मुलाकात, जानें क्या हो सकती है बात

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में शनिवार से संगठन की बैठकें होगी शुरू। प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर भी होंगे शामिल। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया रविवार को लेंगे बैठक में हिस्सा लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में ही मौजूद।

जयपुरFeb 19, 2021 / 09:55 pm

pushpendra shekhawat

a6.jpg
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में शनिवार से संगठन की बैठकें शुरु कर रही है। शनिवार को राज्यों के सभी संगठन महामंत्रियों की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर भी शामिल होंगे, वहीं प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया रविवार को होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे।
इस बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में ही मौजूद है।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को बैठक में हिस्सा तो रविवार को लेना है, लेकिन वे शनिवार सुबह ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार को दिन भर वे भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। प्रदेश भाजपा में चल रही गुटबाजी के बीच उनका एक दिन पहले ही दिल्ली जाना यह संकेत दे रहा है कि वे वर्तमान हालातों से बड़े नेताओं को अवगत करवाएंगे।

Home / Jaipur / आलाकमान से होगी राजे और पूनिया की मुलाकात, जानें क्या हो सकती है बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो