जयपुर

Vasundhara Raje जन्मदिन की ख़ुशी ऐसी, कि सांसद Sukhbir Jaunapuria ने दो दिन पहले ही काटा केक

Vasundhara Raje Birthday 8 March Latest Updated News in Hindi : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का 8 मार्च को जन्मदिवस, वसुंधरा समर्थकों के बीच खुशियाँ परवान पर, सांसद जौनापुरिया ने आज केक काटकर किया ख़ुशी का इज़हार, धार्मिक यात्रा की तैयारियां भी ज़ोरों पर- नेताओं ने संभाली व्यवस्थाएं, राजे समर्थित नेता लगे आयोजनों को सफल बनाने में, वसुंधरा समर्थक मंच ने भी बड़े पैमाने पर की आयोजनों की तैयारी
 

जयपुरMar 06, 2021 / 11:57 am

Nakul Devarshi

जयपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 8 मार्च को जन्मदिवस के मद्देनज़र जहां उनकी धार्मिक यात्रा को सफल बनाने की तैय्यारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं, तो वहीं वसुंधरा समर्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिख रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजे के समर्थक उनके जन्मदिन से पूर्व ही अलग-अलग आयोजनों के ज़रिए खुशियां मनाकर उनकी दीर्घायु की कामना कर रहे हैं।

 

इसी क्रम में आज टोंक-सवाई माधोपुर से भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजे के जन्मदिवस की ख़ुशी में केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा किया।

 

जौनापुरिया ने कहा कि आज कोटपूतली में केक काटकर वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ है। अब अगले कुछ दिनों तक विभिन्न आयोजनों के ज़रिये इस ख़ास दिन की खुशियाँ मनाई जायेंगी। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में भी कई तरह के आयोजन करने की बात कही।

 

… इधर धार्मिक यात्रा की तैयारियां ज़ोरों पर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की धार्मिक यात्रा को लेकर तैयारियां भी परवान पर हैं। यात्रा के दौरान आने वाले ‘पड़ाव’ पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजे समर्थित नेता इन जगहों पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं।

 

कहीं रक्तदान, तो कहीं होंगे वृक्षारोपण
भाजपा संगठन के समानांतर चल रहे वसुंधरा समर्थक मंच ने भी अपनी नेता के जन्मदिवस को बड़े पैमाने पर मनाने की योजना बनाई है। इस संगठन ने 8 मार्च के दिन को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। प्रदेश भर के सभी जिलों में विभिन्न तरह के आयोजन किये जायेंगे। इसके दौरान रक्तदान शिविर, निशक्तों और असहायों को फल व भोजन वितरण सहित सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यक्रम किये जायेंगे।

Home / Jaipur / Vasundhara Raje जन्मदिन की ख़ुशी ऐसी, कि सांसद Sukhbir Jaunapuria ने दो दिन पहले ही काटा केक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.