जयपुर

Vasundhara Raje Birth Day: पीएम मोदी से लेकर अशोक गहलोत और सतीश पूनिया तक ने दी बधाई, जानें क्या-क्या कहा?

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिवस आज, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं, ट्वीट संदेश में ईश्वर से की राजे की दीर्घायु की कामना, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी दी बधाई, सोशल मीडिया पर सुबह से ही जारी है बधाई संदेशों का सिलसिला
 

जयपुरMar 08, 2021 / 12:40 pm

Nakul Devarshi

जयपुर।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनके जन्मदिवस पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जो नेता-कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके साथ मौजूद हैं वे व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दे रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से भी उनको इस ख़ास दिन के लिए बधाई देने का सिलसिला जारी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। आज एक ट्वीट संदेश जारी करते हुए प्रधानमंत्री ने राजे को जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की।
https://twitter.com/BJP4India?ref_src=twsrc%5Etfw
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी ट्वीट संदेश में राजे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेशों में राजे के उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नचित्त जीवन की ईश्वर से कामना की गई है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में उन्होंने राजे को राजस्थान की सेवाभावी और संगठन को मजबूती देने वाला नेता करार दिया। नड्डा ने राजे के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए ईश्वर से कामना की।
https://twitter.com/VasundharaBJP?ref_src=twsrc%5Etfw
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने ट्वीट संदेश जारी करते हुए राजे के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

https://twitter.com/VasundharaBJP?ref_src=twsrc%5Etfw
इसी तरह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस की उनको शुभकामनाएं दी हैं।पूनिया ने ट्वीट संदेश जारी करते हुए राजे के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
https://twitter.com/VasundharaBJP?ref_src=twsrc%5Etfw
इसी तरह से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के अलावा भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं का बढाई देने का सिलसिला आज सुबह से ही शुरू हो गया, जो अब तक जारी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.