scriptवसुंधरा राजे ने दी गणगौर पर्व की शुभकामनाएं, शिव-पार्वती से की प्रार्थना | Vasundhara Raje wishes on Gangaur | Patrika News
जयपुर

वसुंधरा राजे ने दी गणगौर पर्व की शुभकामनाएं, शिव-पार्वती से की प्रार्थना

पूरे प्रदेश में गणगौर का पर्व कोरोना के साए में मनाया जा रहा है। न सड़कों पर महिलाओं के झुंड दिखाई दे रहे हैं और ना ही सोलह शृंगार किए हुए महिलाएं। महिलाएं दूसरों के घरों में जाने के बजाय खुद के घर पर ही सोश्यल डिस्टेंस बनाकर गणगौर की पूजा कर रही है। ऐसे में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट के जरिए सभी प्रदेशवासियों को गणगौर की शुभकामनाएं दी हैं।

जयपुरMar 27, 2020 / 04:20 pm

Umesh Sharma

वसुंधरा राजे ने दी गणगौर पर्व की शुभकामनाएं, शिव-पार्वती से मानवता को बचाने की प्रार्थना

वसुंधरा राजे ने दी गणगौर पर्व की शुभकामनाएं, शिव-पार्वती से मानवता को बचाने की प्रार्थना

जयपुर।

पूरे प्रदेश में गणगौर का पर्व कोरोना के साए में मनाया जा रहा है। न सड़कों पर महिलाओं के झुंड दिखाई दे रहे हैं और ना ही सोलह शृंगार किए हुए महिलाएं। यही नहीं कोरोना के डर की वजह से महिलाएं दूसरों के घरों में जाने के बजाय खुद के घर पर ही सोश्यल डिस्टेंस बनाकर गणगौर की पूजा कर रही है। ऐसे में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट के जरिए सभी प्रदेशवासियों को गणगौर की शुभकामनाएं दी हैं। राजे ने भगवान शिव व मां पार्वती से कोरोना के प्रकोप से मानवता की रक्षा करने की प्रार्थना भी की है।
राजे ने अपने ट्वीट में गणगौर पर्व को राजस्थान की गौरवमयी संस्कृति का प्रतीक बताते हुए इस त्योहार पर सभी के जीवन में अपार सुख समृद्धि और बहार लाने की कामना की, लेकिन साथ ही कोरोना के प्रकोप से मानवता की रक्षा के लिए भगवान शिव और माता पार्वती से प्रार्थना भी की है।
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह इस समय सेल्फ होम आइसोलेशन में है। पिछले दिनों लखनऊ में वे दोनों एक पार्टी में शामिल हुई थी जिसमें सिंगर कनिका कपूर भी मौजूद थी। कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव थी, इसलिए एहतियात के रूप में वसुंधरा राजे ने पिछले कुछ दिनों से खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। हालांकि जांच में उनकी और दुष्यंत की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। खुद राजे ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी थी।

Home / Jaipur / वसुंधरा राजे ने दी गणगौर पर्व की शुभकामनाएं, शिव-पार्वती से की प्रार्थना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो