scriptराजे का सरकार पर हमला, बोली कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं | vasundhra raje Attack Spreading news of disunity in BJP | Patrika News
जयपुर

राजे का सरकार पर हमला, बोली कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट के जरिए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं। उन्हें बता दूं कि भाजपा एक परिवार है, जिसको आगे बढ़ाने के लिए हम सभी एकजुट हैं, संकल्पित हैं। राजमाता ने मुझे सिखाया था कि जिस पार्टी की मैं कार्यकर्ता हूं उसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और मैं उन्हीं के कदमों पर आगे बढ़ रही हूं।

जयपुरAug 13, 2020 / 08:36 pm

Umesh Sharma

राजे का सरकार पर हमला, बोली कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं

राजे का सरकार पर हमला, बोली कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं

जयपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट के जरिए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं। उन्हें बता दूं कि भाजपा एक परिवार है, जिसको आगे बढ़ाने के लिए हम सभी एकजुट हैं, संकल्पित हैं। राजमाता ने मुझे सिखाया था कि जिस पार्टी की मैं कार्यकर्ता हूं उसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और मैं उन्हीं के कदमों पर आगे बढ़ रही हूं।
उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने पूर्ण एकजुटता के साथ 10 वर्षों तक राजस्थान की सेवा की तथा प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाया। लेकिन कांग्रेस सरकार ने हमारी योजनाओं का नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया, जिसके चलते राज्य में अधिकतर विकास कार्य लंबित पड़े हैं।
राज्यपाल से मुलाकात

राजे ने शाम को राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में मुलाकात की। दोनों के बीच प्रदेश के वर्तमान हालातों को लेकर चर्चा हुई। कोरोना से उपजे हालातों को लेकर भी दोनों के बीच वार्ता हुई। राजे लंबे समय बाद जयपुर आईं है। ऐसे में उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी मुलाकात की।
कटारिया से एक घंटे वार्ता

विधाय दल की बैठक से पहले नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी राजे के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच राजस्थान के सियासी हालातों को लेकर चर्चा हुई। कटारिया ने राजे को पिछले एक महीने से चल रहे सियासी घटनाक्रम की जानकारी दी।

Home / Jaipur / राजे का सरकार पर हमला, बोली कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो