scriptमहापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ बरदाश्त नहीं : भाजपा | veer savarkar | Patrika News
जयपुर

महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ बरदाश्त नहीं : भाजपा

कांग्रेस सरकार के स्कूली पाठ्यपुस्तकों में बदलाववीर सावरकर के जिक्र में जोड़ा माफी मांगकर छूटे

जयपुरMay 13, 2019 / 08:05 pm

hanuman galwa

bjp

bjp

पाठ्यपुस्तकों में बदलाव को लेकर कांग्रेस तथा भाजपा आमने-सामने है। स्कूलों में वीर सावरकर के संबंध में पढ़ाई जा रही पाठ्यसामग्री में बदलाव कर माफी मांगकर छूटने का जिक्र जोड़ देने से भाजपा आक्रोशित है। भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को स्वतंत्रता सेनानिया के पाठ को तोडऩे-मरोडऩे से बाज आने की हिदायत देते हुए साफ कहा है कि महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ बरदाश्त नहीं होगी।
भाजपा विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने पाठयक्रम में वीर सावरकर के पाठ में बदलाव की बात करने वाली कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ही परिवार के गुणगान करने वाली और राष्ट्रभक्तों के इतिहास से परहेज करने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि अकबर को महान बताने वाली कांग्रेस सरकार महाराणा प्रताप को महान कहने से भी संकोच करती है। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि कांग्रेस सरकार सदैव से महापुरुषों का अपमान करती आई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय पहले अकबर को महाराणा प्रताप जैसे राजस्थानी वीर शिरोमणि से भी महान बताया जा रहा था और अब वीर सावरकर पर टिप्पणियां की जा रही हैं, जो कि कांग्रेस की असंतुलित मानसिक स्थिति का प्रतीक है। महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ जनता बरदाश्त नहीं करेगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि थानागाज गैंगरेप से ध्यान बंटाने के लिए वीर सावरकर के इतिहास से छेड़छाड़ की साजिश की गई है। उन्होंने कहा कि अपने पुत्र की संभावित हार से बौखलाए मुख्यमंत्री गहलोत को चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो