scriptकुलपति ने नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले में निभाई भागीदारी | Vice Chancellor participated in Pusa Agricultural Science Fair in New | Patrika News
जयपुर

कुलपति ने नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले में निभाई भागीदारी

कुलपति ने नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले में निभाई भागीदारी

जयपुरFeb 25, 2021 / 11:51 pm

Rakhi Hajela

कुलपति ने नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले में निभाई भागीदारी

कुलपति ने नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले में निभाई भागीदारी


स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (Swami Kesavanand Rajasthan Agricultural University) के कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेला 2021 (Pusa Agricultural Science Fair 2021) के उद्घाटन सत्र में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और आईसीएआर के महानिदेशक त्रिलोचन महापात्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि ‘आत्मनिर्भर किसान’ विषयक तीन किसान मेला 25 से 27 फरवरी तक आयोजित हो रहा है। इस दौरान कुलपति ने अतिथियों से शिष्टाचार मुलाकात की तथा विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने मेले में लगाई गई स्टॉल्स का अवलोकन भी किया। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदेश के पहले वर्चुअल किसान मेले की जानकारी भी दी।
राज्यपाल से पूर्व मुख्यमंत्री राजे की मुलाकात
राज्यपाल कलराज मिश्र से गुरूवार को यहां राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।


राज्यपाल से राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष की मुलाकात
राज्यपाल कलराज मिश्र से गुरूवार को यहां राजभवन में राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जी.के. व्यास एवं सदस्य महेश गोयल ने मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
cf4a7d5c-8fba-4d41-af90-af0558df845a.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो