scriptचाकसू में 31 फीट का रावण आतिशबाजी के साथ धूं-धूं कर जला | vijayadashmi | Patrika News
जयपुर

चाकसू में 31 फीट का रावण आतिशबाजी के साथ धूं-धूं कर जला

दशहरे के मौके पर दशहरा मैदान में रावण के पुतले को जलाया गया। पालिका प्रशासन ने विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के मुख्य अतिथि में भव्य दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायक कलाकारों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

जयपुरOct 06, 2022 / 10:03 am

Mohan Murari

चाकसू में 31 फीट का रावण आतिशबाजी के साथ धूं-धूं कर जला

चाकसू में 31 फीट का रावण आतिशबाजी के साथ धूं-धूं कर जला

जयपुर- चाकसू। दशहरे के मौके पर दशहरा मैदान में रावण के पुतले को जलाया गया। पालिका प्रशासन ने विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के मुख्य अतिथि में भव्य दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायक कलाकारों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रंगारंग कार्यक्रम के बाद भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध हुआ। युद्ध के बीच में विभीषण ने रावण के अंत का राज खोला। उसके बाद भगवान श्री राम ने अग्नि बाण का संधान कर हजारों लोगों की उपस्थिति में अत्याचार व अहंकार के प्रतीक 31 फीट रावण का अन्त कर दिया। इस दौरान आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा और पटाखों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई देने लगी।
शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अधिकारी यशवंत सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। मेला स्थल पर रोशनी, पानी, पार्किंग सहित खाने-पीने व खेल खिलोने के ठेले लगे और दुकानों पर जमकर खरीदारी भी हुई। इससे पूर्व बैंड बाजों की मधुर धुनों के साथ भगवान श्रीराम और रावण दरबार की शोभायात्रा एवं 3 दर्जन से अधिक विभिन्न झांकियां मुख्य मार्ग से निकलती हुई मेला स्थल तक पहुंची। जगह-जगह कलाकारों द्वारा कला का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आमजन द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में चेयरमैन कमलेश बैरवा, उपाध्यक्ष सीताराम गुर्जर, अधिकारी जितेंद्र मीना, सहकर्मियों व पार्षदों के साथ हजारों लोगों की उपस्थिति रही।

Home / Jaipur / चाकसू में 31 फीट का रावण आतिशबाजी के साथ धूं-धूं कर जला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो