scriptमतदाता सूची का हो गया था अंतिम प्रकाशन, खबर मिलते ही तैयारियों पर फिर गया पानी | Voter list was finalized, water got ready on receiving news | Patrika News
जयपुर

मतदाता सूची का हो गया था अंतिम प्रकाशन, खबर मिलते ही तैयारियों पर फिर गया पानी

 
जिला प्रशासन का हाल : चुनाव न होने की खुशी तो तैयारियां धरी रह जाने की दुखनए सिरे से होगी मतदाता सूची तैयार, निकलेगी वार्डों की लॉटरी, फिर होगा वार्डों का परिसीमन, मतदान केंद्रों की बढ़ेगी संख्या

जयपुरOct 19, 2019 / 12:47 pm

Vijay Sharma

मतदाता सूची का हो गया था अंतिम प्रकाशन, खबर मिलते ही तैयारियों पर फिर गया पानी

मतदाता सूची का हो गया था अंतिम प्रकाशन, खबर मिलते ही तैयारियों पर फिर गया पानी

जयपुर। जयपुर में दो नगर-निगम दो मेयर के फैसले के बाद जिला प्रशासन की तैयारियों पर पानी फिर गया है। मतदाता सूची से लेकर वार्डों का परिसिमन, मतदान केंद्रों की संख्या और वार्डों के आरक्षण की लॉटरी नए सिरे से होगी। नवंबर माह में प्रस्तावित निकाय चुनावों को लेकर जयपुर में नगर निगम की मतदाता सूची का प्रशासन ने शुक्रवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया था। इतना ही नहीं मतदाता सूची प्रिंटिंग होने के लिए भेजी जा चुकी थी, लेकिन चुनाव नवंबर में चुनाव नहीं होने की खबर मिलते ही अधिकारियों के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में तुरंत प्रभाव से प्रिंटिंग होने से रोक दी गइ। इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर चुनाव कार्य में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, सभी आदेशों को वापस लिया गया। नवंबर में निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने 150 वार्डों की लॉटरी निकाली थी। इसके बाद मतदाता सूची प्रकाशन की तैयारियां पिछले तीन महीने से जोरों पर चल रही थी।
शहर में 22 लाख 5 हजार 79 मतदाता
जिला प्रशसन की ओर से शुक्रवार को हुए अंतिम प्रकाशन में 22 लाख 5 हजार 79 मतदाता शामिल किए गए हैं। नवंबर में प्रस्तावित निकाय चुनाव में ये मतदाता 150 पार्षदों का चयन करते, लेकिन अब 250 वार्डों का फिर परिसीमन किया जाएगा। लेकिन अधिकारियों का मानना है कि मतदाताओं की संख्या में ज्यादा खास असर नहीं पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर मतदान केन्द्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। अभी 1960 मतदान केन्द्र हैं।

Home / Jaipur / मतदाता सूची का हो गया था अंतिम प्रकाशन, खबर मिलते ही तैयारियों पर फिर गया पानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो