script87 निकायों के प्रमुखों के लिए मतदान जारी,197 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में | Voting continues for heads of 87 Municipal bodies | Patrika News
जयपुर

87 निकायों के प्रमुखों के लिए मतदान जारी,197 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में

दोपहर 2 बजे तक होगा मतदान, मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना, 3 निकायों में निर्विरोध चुने गए चेयरमैन, मुकुंदगढ़, कुचेरा में कांग्रेस और कुशलगढ़ में भाजपा निर्विरोध जीती

जयपुरFeb 07, 2021 / 11:17 am

firoz shaifi

election commission

election commission

जयपुर। प्रदेश के 87 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मतदान जारी है। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा। 20 जिला मुख्यालयों पर मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हुई थी जो दोपहर 2 बजे तक होगी, उसके तुंरत बाद मतगणना होगी और परिणाम जारी किया जाएगा। 87 निकायों में प्रमुखों के लिए 197 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। निकाय प्रमुखों के चुनाव में सभी निर्वाचित वार्ड सदस्य भाग लेंगे।

3 निकायों में निर्विरोध चुनाव
वहीं 90 निकायों में हुए चुनाव में से तीन निकायों में निर्विरोध पालिका चेयरमैन चुने गए हैं। इनमें मुकुंदगढ़, कुचेरा और कुशलगढ़ है। निकायों प्रमुखों की नाम वापसी के दिन मुकुंदगढ़ और कुचेरा में कांग्रेस के पालिका चेयरमैन निर्विरोध चुने गए हैं तो वहीं कुशलगढ़ में भाजपा का चेयरमैन निर्विरोध चुने गए हैं।

बाड़ाबंदी से सीधे वोट डालने आएंगे वार्ड सदस्य
वहीं दूसरी ओर 87 निकाय प्रमुखों के लिए आज होने वाले मतदान में भाग लेने के लिए कांग्रेस और भाजपा की ओर से बाड़ाबंदी में रखे गए वार्ड सदस्य सीधे वोट डालने पहुंचेंगे। वहीं पालिका चेयरमैन के चुनावों के बाद 8 फरवरी को निकायों के उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

गौरतलब है कि 90 निकायों के लिए हुए चुनाव में कुल 3035 वार्डों में से भाजपा को 1140 वार्ड में जीत मिली है। वहीं कांग्रेस पार्टी को 1197 वार्डों में जीत मिली है जबकि 634 वार्डों में निर्दलीयों की जीत हुई है। 90 निकायों में से कांग्रेस को 19 निकायों में ही पूर्ण बहुमत मिला है तो वहीं भाजपा को 24 निकायों में पूर्ण बहुमत मिला है जबकि 46 निकाय ऐसे हैं जहां पर निर्दलीयों के हाथों में सत्ता की चाबी है।

Home / Jaipur / 87 निकायों के प्रमुखों के लिए मतदान जारी,197 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो