scriptजयपुर में पानी आपूर्ति का बदला समय, पढ़िए कहां कितने बजे आएगा पानी | WATER SUPPLY DEPARTMENT DRINKING WATER SUPPLY JAIPUR TIME | Patrika News
जयपुर

जयपुर में पानी आपूर्ति का बदला समय, पढ़िए कहां कितने बजे आएगा पानी

water supply department शहर के चारदीवारी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति समय मे 26 जनवरी से बदलाव किया गया है। चारदीवारी क्षेत्र में रामनिवास बाग से होने वाली पेयजल आपूर्ति का समय में यह बदलाव किया गया है। इससे कई क्षेत्रों में शाम की drinking water supply का समय एक घंटा पहले कर दिया गया है।

जयपुरJan 25, 2022 / 06:03 pm

Girraj Sharma

परकोटा क्षेत्र में पानी आपूर्ति का बदला समय, पढ़िए कहां कितने बजे आएगा पानी

परकोटा क्षेत्र में पानी आपूर्ति का बदला समय, पढ़िए कहां कितने बजे आएगा पानी

जयपुर। water supply department शहर के चारदीवारी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति समय मे 26 जनवरी से बदलाव किया गया है। चारदीवारी क्षेत्र में रामनिवास बाग से होने वाली पेयजल आपूर्ति का समय में यह बदलाव किया गया है। इससे कई क्षेत्रों में शाम की drinking water supply का समय एक घंटा पहले कर दिया गया है।
जलदाय विभाग के अधिकारियों की माने तो जलदाय मंत्री महेश जोशी के विधानसभा क्षेत्र के बासबदनपुरा व वार्ड 86 व 89 में रात को होने वाली पेयजल आपूर्ति का समय बदलने को लेकर यह कवायद की गई है। यहां पहले रात 9.30 बजे से 11.50 बजे तक पेयजल आपूर्ति हो रही है। अब यहां शाम 5:40 बजे से 7:55 बजे तक पानी की आपूर्ति होगी। इसके चलते अन्य क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति के समय मे बदलाव किया गया है। इससे अन्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में भी करीब एक घंटे का बदलाव हुआ है। खासकर परकोटे क्षेत्र की तोपखाना देश व पुरानी बस्ती, तोपखाना हुजूरी, चौकड़ी गंगापोल, चौकड़ी मोदी खाना सरहद व विश्वेश्वर जी, चौकड़ी रामचंद्र जी, चौकड़ी घाटगेट व हिदा की मोरी और बदनपुरा में पेयजल आपूर्ति समय में बदलाव किया है। हालांकि पेयजल आपूर्ति उतनी ही देर होगी, इसके समय में कटौती कहीं नहीं की है।
कहां कितने बजे होगी पेयजल आपूर्ति
जगह – आपूर्ति समय
तोपखाना देश व पुरानी बस्ती – सुबह 4 बजे से 5:50 बजे तक
तोपखाना हुजूरी – सुबह 6:05 बजे से 7:25 बजे तक
चौकड़ी गंगापोल – सुबह 7:40 बजे से 9:05 बजे तक
चौकड़ी मोदी खाना सरहद व विश्वेश्वर जी – दोपहर 1:45 से 3 बजे तक
चौकड़ी रामचंद्र जी – दोपहर 3:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक
चौकड़ी घाटगेट – शाम 4:25 से 5:30 बजे तक
बास बदनपुरा और वार्ड नंबर 86 व 89 – शाम 5:40 से 7:55 बजे तक
हिदा की मोरी और बदनपुरा – रात 8:05 बजे से 9.30 बजे तक

Home / Jaipur / जयपुर में पानी आपूर्ति का बदला समय, पढ़िए कहां कितने बजे आएगा पानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो