scriptबेनीवाल बाग और ब्रह्मपुरी में बनेंगे स्वच्छ जलाशय | WATER SUPPLY DEPARTMENT JAIPUR DRINKING WATER PROJECTS | Patrika News
जयपुर

बेनीवाल बाग और ब्रह्मपुरी में बनेंगे स्वच्छ जलाशय

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के तहत राजधानी के लिए बनी 165 करोड़ की पेयजल परियोजना (drinking water project) धरातल पर उतरना शुरू हो गई है। इस परियोजना के आठ पैकेज में से हवामहल विधानसभा क्षेत्र के तीन पैकेजों का बुधवार को शिलान्यास किया गया। इन कार्यों पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ये सभी काम 8 माह से एक साल में पूरे कर लिए जाएंगे। हवामहल विधानसभा क्षेत्र के तीन पैकेजों का शिलान्यास विधायक महेश जोशी ने किया।

जयपुरSep 08, 2021 / 10:40 pm

Girraj Sharma

बेनीवाल बाग और ब्रह्मपुरी में बनेंगे स्वच्छ जलाशय

बेनीवाल बाग और ब्रह्मपुरी में बनेंगे स्वच्छ जलाशय

बेनीवाल बाग और ब्रह्मपुरी में बनेंगे स्वच्छ जलाशय
— 165 करोड़ की पेयजल परियोजना: तीन कार्यों का शिलान्यास
— हवामहल विधायक महेश जोशी ने किया शिलान्यास

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के तहत राजधानी के लिए बनी 165 करोड़ की पेयजल परियोजना (drinking water project) धरातल पर उतरना शुरू हो गई है। इस परियोजना के आठ पैकेज में से हवामहल विधानसभा क्षेत्र के तीन पैकेजों का बुधवार को शिलान्यास किया गया। इन कार्यों पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ये सभी काम 8 माह से एक साल में पूरे कर लिए जाएंगे। हवामहल विधानसभा क्षेत्र के तीन पैकेजों का शिलान्यास विधायक महेश जोशी ने किया। इस दौरान जलदाय विभाग के उत्तर सर्किल एसई अजय सिंह राठौड, पार्षद भूपेन्द्र मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
ये होंगे काम…
— गुर्जर घाटी के बेनीवाल बाग में 20 लाख लीटर क्षमता के स्वच्छ जलाशय का निर्माण होगा, वहीं पंपसेट लगाने के साथ 4.7 किलोमीटर फीडर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। यह जलाशय करीब 8 माह में बनकर तैयार होगा, इसके बनने के बाद गुर्जर घाटी, इंदिरा कॉलोनी, डिफेन्स कॉलोनी व ब्रजराज की डूंगरी के आसपास की 35 हजार से अधिक आबादी को फायदा मिलेगा।
— ब्रह्मपुरी पीएचईडी कार्यालय में 50 लाख लीटर का स्वच्छ जलाशय का निर्माण और ब्रह्मपुरी, गोविंदनगर व आसपास की कॉलोनियों में पांच किलोमीटर फीडर पाइपलाइन बिछाने का काम होगा। वहीं पंपसेट बदला जाएगा। इससे 1.52 लाख से अधिक आबादी को फायदा मिलेगा। यह काम 12 माह में पूरा होगा। इस पर करीब 3.56 करोड़ खर्च होंगे।
— तीसरा काम ब्रह्मपुरी पीएचईडी कार्यालय में ही 20 लाख लीटर क्षमता उच्च जलाशय का निर्माण होगा और मुख्य वितरण पाइप लाइन को जोड़ने के साथ नई लाइन बिछाने का काम होगा। इससे हेरिटेज नगर निगम के वार्ड 20 और 21 की करीब 34 हजार से अधिक आबादी को फायदा मिलेगा। यह काम एक साल में पूरा किया जाएगा, जिस पर 6.79 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में जलदाय विभाग के उत्तर सर्किल एसई अजय सिंह राठौड सहित अन्य अधिकारी और पार्षद भूपेन्द्र मीणा आदि मौजूद रहे।

यहां भी बिछेंगी लाइन…
जोरावरसिंह गेट, खंडेलवाल कॉलोनी में करीब 16.26 लाख के कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसमें 450 मीटर डीआई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। ये काम एक साल में पूरे कर लिए जाएंगे।

Home / Jaipur / बेनीवाल बाग और ब्रह्मपुरी में बनेंगे स्वच्छ जलाशय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो