scriptवैक्स म्यूजियम में आए सुपरस्टार रजनीकांत | wax museum | Patrika News
जयपुर

वैक्स म्यूजियम में आए सुपरस्टार रजनीकांत

पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कैप्टेन संदीप सिंह की मूर्ति के स्थापना भी की जाएगी

जयपुरJun 08, 2018 / 06:42 pm

Rakhi Hajela

rajani

वैक्स म्यूजियम में आए सुपरस्टार रजनीकांत

वैक्स म्यूजियम में आए सुपरस्टार रजनीकांत

शाहरुख और सलमान भी जल्द आएंगे म्यूजियम में

पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कैप्टेन संदीप सिंह की मूर्ति के स्थापना भी की जाएगी

जयपुर।
जयपुर के नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम में अब दक्षिण भारत के सुप्रीम स्टार रजनीकांत भी आ चुके हैं। म्यूजिक के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि म्यूजियम में बड़ी संख्या में आने वाले दक्षिण भारतीय सैलानियों की ओर से की जा रही डिमांड के बाद म्यूजियम में सुपरस्टार रजनीकांत को लाया गया है।् खासतौर पर तमिलनाडु के सैलानियों की मांग को पूरा करने के लिए एेसा किया गया है। वहीं जयपुर सहित देश के अन्य भागों से आने वाले पर्यटक भी रजनीकांत के फैन हैं। म्यूजियम में उनकी एक 55 किलोग्राम वजन की पांच फुट नौ इंच की मूर्ति स्थापित की गई है।
अनूप कहते हैं अभी-अभी ही रजनीकांत की फिल्म काला भी रिलीज हुई है! रजनी सर की यह वैक्स प्रतिमा वांग पिंग औरसुशांतो रे ने संयुक्त रूप से निर्मित की है, जिसे अब बिग बी अमिताभ बच्चन की प्रतिमा के पास लगाया गया है।
रजनीकांत के स्टेच्यू को वर्ष 1999 में सूपरहिट हुई के एस रवि कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पडयपपा जैसा लुक दिया गया हैं। रजनीकांत की प्रतिमा को मिलाकर म्यूजियम में अब कुल 36 स्टेच्यू स्थापित हो चुकी हैं।
अनूप ने बताया म्यूजियम में जल्छ ही शाहरुख खान और सलमान खान के मोम से स्टेच्यू की मांग करते आ रहे हैं इसलिए इन्हें भी जल्द म्यूजियम में लाया जाएगा।
इसके साथ ही पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कैप्टेन संदीप सिंह की मूर्ति के स्थापना भी की जाएगी। जो अपने हॉकी कॅरियर के शुरुआती दौर में संदीप दुर्घटनावश गोली लगने सेगंभीर रूप से घायल हो गए थे और डॉक्टर्स के साथ साथ तमाम लोगों ने एक सुर में कह दिया था कि ये अब हॉकी नहीं खेल पाएंगे और संदीप सिंह अपनी दृढ़इच्छाशक्ति के साथ उठ खडे़ होते हैं और अपने खेल के द्वारा देश का नाम रोशन करते हैं। संदीप का जीवन युवा वर्ग के लिए प्रेरणा है कि जीवन में कभी हताश नहीं होना चाहिए, न डिप्रेशन में आना चाहिए।

Home / Jaipur / वैक्स म्यूजियम में आए सुपरस्टार रजनीकांत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो