scriptपश्चिमी राजस्थान में बूंदाबांदी के आसार, मौसम विभाग ने जताई अगले 48 घंटे में बौछारें गिरने की संभावना | Weather forecast today: IMD Rain alert again in rajasthan | Patrika News
जयपुर

पश्चिमी राजस्थान में बूंदाबांदी के आसार, मौसम विभाग ने जताई अगले 48 घंटे में बौछारें गिरने की संभावना

www.patrika.com/rajasthan-news

जयपुरOct 09, 2018 / 05:57 pm

rohit sharma

rain

rain

जयपुर।

मानसून विदा होने के बाद से लगातार प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। पश्चिमी जिलों में जहां दिन का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज हो रहा है वहीं रात में भी पारा सामान्य से ज्यादा रहने पर घरों में कूलर,एसी का उपयोग बढ़ने लगा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान से जम्मू कश्मीर की तरफ बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में विंड पैटर्न बदलने और कुछ इलाकों में हल्की बौछारें गिरने का अनुमान है। ऐसे में अगले 48 घंटे में पश्चिमी इलाकों में दिन के तापमान में आंशिक गिरावट होने की उम्मीद है। बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर,जैसलमेर, चूरू,जोधपुर और बीकानेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज होने पर मई जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है।
राजधानी में भी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक ज्यादा रहने पर झुलसाती गर्मी का अहसास बना हुआ है। आज सुबह सात बजे शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज आसमान साफ रहेगा वहीं दिन का तापमान 35 डिग्री व उसके आस पास बने रहने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो