scriptअक्टूबर में मौसम ठंडा,सर्द मौसम ने तोड़ा बीते दस साल का रेकॉर्ड | weather in rajasthan | Patrika News

अक्टूबर में मौसम ठंडा,सर्द मौसम ने तोड़ा बीते दस साल का रेकॉर्ड

locationजयपुरPublished: Oct 27, 2019 07:39:18 am

Submitted by:

anand yadav

रात में मौसम का मिजाज रहेगा ठंडा मौसम विभाग ने रात के तापमान में दो तीन डिग्री तक गिरावट होने के दिए संकेत पुरवाई हवा से सुबह शाम में सर्द रहा मौसमदिन के तापमान में पारा रहेगा स्थिर

जयपुर। आज देशभर में रोशनी पर्व दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। त्योहार पर प्रदेश में मौसम का मिजाज भी आज रात ज्यादा सर्द रहने वाला है। इस बार प्रदेश में देरी से हुई मानसून की विदाई और झमाझम बारिश के दौर ने अक्टूबर माह में ही सर्दी के मौसम का अहसास करा दिया है। वहीं राजधानी जयपुर में बीते दस साल में इस बार शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ज्यादा आगे नहीं खिसका। ऐसे में सर्द मौसम ने बीते दस साल के अधिकतम तापमान का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। दूसरी तरफ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में विंड पैटर्न में हो रहे बदलाव से आज रात राजधानी जयपुर समेत कई उत्तर पूर्वी जिलों में रात के तापमान में दो तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने पर सर्दी के तेवर तीखे रहने की संभावना है। फिलहाल दिन में पारा स्थिर रहा है लेकिन धूप की तपन अब कम होने लगी है। बाड़मेर और जैसलमेर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में अधिकतम तापमान अब सामान्य रहने लगा है।
राजधानी जयपुर में आज सुबह मौसम का मिजाज ठंडा रहा। हालांकि हवा की रफ्तार सुबह थमी रही लेकिन हवा में घुली नमी के कारण सूर्योदय से पहले सर्दी के तीखे तेवर महसूस होने पर शहरवासियों ने सुबह शाम में गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू कर दिया दिया है। जयपुर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है वहीं मौसम विभाग ने आज रात हवा की रफ्तार कम रहने और रात के तापमान में दो तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

जयपुर में अक्टूबर में बीते 12 साल का रहा अधिकतम तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान
8 अक्टूबर 2018 — 37.2
15 अक्टूबर 2017 —39.2
4 अक्टूबर 2016 —36.3
4 अक्टूबर 2015 — 39.6
5 अक्टूबर 2014 — 38.9
17 अक्टूबर 2013 — 35.8
4 अक्टूबर 2012 — 38.1
7 अक्टूबर 2011 — 35.8
9 अक्टूबर 2010 — 36.2
01 अक्टूबर 2009 — 39.0
5 अक्टूबर 2008 — 38.8
3 अक्टूबर 2007— 37.0
— अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो