scriptउत्तरी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में रात में गिरा पारा | weather in rajasthan,weather in jaipur | Patrika News
जयपुर

उत्तरी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में रात में गिरा पारा

बर्फबारी व उत्तरी सर्द हवा के असर से रात में सर्द हुआ मौसम दिन में बादलों की आवाजाही से थमी पारे में गिरावट
अगले दो तीन दिन में रात के तापमान में में दो से चार डिग्री तक गिरावट की उम्मीद

जयपुरNov 10, 2019 / 09:58 am

anand yadav

जयपुर। बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिमी इलाकों में सक्रिय चक्रवाती तूफान बुलबुल का असर अब देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में नजर आने लगा है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल व बांग्ला देश के तटीय इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने व बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। दूसरी तरफ उत्तरी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश में रात के तापमान पर पड़ने लगा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो तीन दिन में प्रदेश में बादलों की आवाजाही रहने के कारण दिन में पारा सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। लेकिन रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने पर रात में सर्दी का असर तेज होने की उम्मीद है। अगले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर व हिमालय तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मैदानी इलाकों में रात में सर्दी के तेवर तीखे होने की संभावना है।
बीते 24 घंटे में प्रदेश में रात में मौसम सर्द रहा। ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान सामान्य या उससे कम रेकॉर्ड हुआ। राजधानी जयपुर में बीती रात मौसम में ठंडक महसूस हुई वहीं आज सुबह आसमान में छितराए बादलों की आवाजाही रही लेकिन सुबह मौसम ठंडा रहा। शहर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज छितराए बादल छाए रहने व दिन में तेज गति से हवा चलने की संभावना है।
बीती रात मैदानी इलाकों में श्रीगंगानगर 11.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। वहीं पिलानी 12.8, बाड़मेर 13.5, सीकर 14.5, चूरू 15, जैसलमेर 17.4, अजमेर 17.8, कोटा 18.8, डबोक 18.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में बीती रात पारा दो डिग्री लुढ़क कर 18.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है।

Home / Jaipur / उत्तरी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में रात में गिरा पारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो