scriptWeather news- पूर्वी राजस्थान में 16 फीसदी, पश्चिमी राजस्थान में 20 फीसदी अधिक बरसे बादल | Weather news - 16 percent in eastern Rajasthan, 20 percent more clouds | Patrika News
जयपुर

Weather news- पूर्वी राजस्थान में 16 फीसदी, पश्चिमी राजस्थान में 20 फीसदी अधिक बरसे बादल

प्रदेश में इस बार मानसून में अब तक सामान्य से 17 फीसदी बारिश अधिक हो चुकी है। पूर्वी राजस्थान में 16 और पश्चिमी राजस्थान में 20 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बरसात जैसलमेर में 69 फीसदी हुई तो सबसे कम बरसात सिरोही में माइनस 33 फीसदी रिकॉर्ड की गई।

जयपुरOct 01, 2021 / 12:25 am

Rakhi Hajela

प्रदेश में सामान्य से 17 फीसदी बरसात अधिक
पूर्वी राजस्थान में 16 फीसदी, पश्चिमी राजस्थान में 20 फीसदी अधिक बरसे बादल
जयपुर।
प्रदेश में इस बार मानसून में अब तक सामान्य से 17 फीसदी बारिश अधिक हो चुकी है। पूर्वी राजस्थान में 16 और पश्चिमी राजस्थान में 20 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बरसात जैसलमेर में 69 फीसदी हुई तो सबसे कम बरसात सिरोही में माइनस 33 फीसदी रिकॉर्ड की गई। जल संसाधन विभाग से प्राप्त आकड़ों के मुताबिक राजस्थान में सामान्य बारिश का आंकड़ा 414.5 मिमी है, जबकि इस बार एक जून से 30 सितंबर तक 485.3 मिमी बरसात हो चुकी है। इसी प्रकार पूर्वी राजस्थान में सामान्य बारिश का आंकड़ा 602.2 मिमी है लेकिन यहां वास्तविक बारिश 696.7 मिमी हुई। पश्चिमी राजस्थान में सामान्य बारिश का आंकड़ा 265.3 मिमी है जबकि वास्तविक बारिश 317.5 मिमी दर्ज की गई है। जैसलमेर में सामान्य बारिश का आंकड़ा 162.1 मिमी है, जबकि वास्तविक बारिश 273.5 मिमी दर्ज की गई है।
पूर्वी राजस्थान के 23 जिलों में से 4 जिलों में सामान्य से कम बरसात हुई जबकि 19 जिलों में सामान्य से अधिक बरसात दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बरसात बूंदी में 55 फीसदी अधिक हुई है। माइनस 33 प्रतिशत के साथ सिरोही जिला सबसे पीछे रहा है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के 10 जिलों में से 6 में सामान्य से अधिक और 4 में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई। जैसलमेर में सबसे अधिक 69 फीसदी अधिक और पाली और जालौर जिलों में माइनस 12 फीसदी बरसात हुई है। तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी जयपुर का दिन का तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में बरसात रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बरसात वनस्थली में 60.0 मिमी हुई। साथ ही सवाई माधोपुर में 0.5 मिमी, सीकर में 4.0 मिमी और राजधानी जयपुर में भी 1.0 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार अगले दो तीन दिन बाद उत्तर.पश्चिमी भारत के निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में पश्चिमी और उत्तर.पश्चिमी हवाएं शुरू होने से पांच अक्टूबर से वायुमंडल के निचले स्तरों में एंटी.साइक्लोनिक सर्कुलेशन का विकास होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव में राज्य में नमी व बारिश की गतिविधियों में कमी होगी ।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 33.5 24.5
जयपुर 33.0 25.3
कोटा 34.0 26.1
डबोक 31.6 26.5
बीकानेर 36.6 26.5
चूरू 34.9 25.0
श्रीगंगानगर 37.8 26.1
भीलवाड़ा 33.0 23.2
वनस्थली 33.6 25.8
अलवर 34.1 24.9
पिलानी 34.9 25.1
सीकर 35.0 23.0
चित्तौडगढ़़ 33.8 23.4
.फलौदी 35.2 27.2
सवाई माधोपुर 34.6 25.8
धौलपुर 34.2 25.7
नागौर 34.6 24.5
टोंक 35.5 26.5
बूंदी 33.0 25.4
कहां कितनी बरसात (बरसात के आकड़े मिमी में )
पूर्वी राजस्थान
जिला ……………….. वास्तविक बरसात ………….. सामान्य बरसात ………….. आकड़े प्रतिशत में कम या अधिक
अजमेर………………. 458.1……………………………. 419.5…………………… 9
अलवर………………. 631.6……………….. 553.5……………………… 14
बांसवाड़ा…………….. 806.4…………………….844.6…………………..माइनस 5
बारां…………………. 1131.6…………………… 774.5……………… 46
भरतपुर……………….. 59.3…………………… 545.2……………. 9
भीलवाड़ा……………. 61.5.4………………… 580.4………….. 6
बूंदी………………. 975.5…………………….. 629.7……………..55
चित्तौडगढ़़………….. 752.3……………………. 699.2…………….. 8
दौसा……………… 701……………………….. 585.9………………… 20
डूंगरपुर……………. 558.6……………….. 624.6………………… माइनस 11
जयपुर………………….565.8………………..502.1………………… 13
झालावाड़……………… 1130.3……………. 841.2……………….. 34
झुंझुनू……………….. 459.6………………… 406.1………………. 13
करौली…………….. 692……………….. 616.9…………………. 12
कोटा…………………..1080.9…………. 716.6……………….. 51
प्रतापगढ़…………….. 1162.6…………….. 864.1…………………35
राजसमंद………………. 517.9…………… 506…………………… 2
सवाई माधोपुर…………… 906.2……………. 617.4………………..47
सीकर……………….. 582.6……………….. 391.2……………. 49
सिरोही……………….. 563.2………………….. 839…………….माइनस 33
टोंक………………. 664.5……………………… 557…………… 19
उदयपुर…………… 525.5………………….. 587.4……………..माइनस 11
पश्चिमी राजस्थान
बाड़मेर…………….242.7…………………. 247.9……………..माइनस 2
बीकानेर………….. 282.3…………………. 229.6……………… 23
चूरू…………….. 521.5…………………. 315.5……………….. 65
हनुमानगढ़…………….. 293.5……………….263.5……………..11
जैसलमेर……………. 273.5…………….. 162.1…………… 69
जालौर……………….. 339.9………………..385.7………………. माइनस 12
जोधपुर…………….. 294.3…………………..278.1………………6
नागौर…………… 485.9……………………. 350.5……………….. 39
पाली………………. 396.7……………….. 450.3………………. माइनस 12
श्रीगंगानगर…………… 143.3…………………… 201.7……………….. माइनस 29

Home / Jaipur / Weather news- पूर्वी राजस्थान में 16 फीसदी, पश्चिमी राजस्थान में 20 फीसदी अधिक बरसे बादल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो