scriptWeather news : राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड | Weather news: minimum temperature breaks 30-year record in capital Jai | Patrika News
जयपुर

Weather news : राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड

27 फरवरी को न्यूनतम तापमान रहा सबसे अधिक 21.4 डिग्रीऔसत से 8.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तापमानसर्वाधिक न्यूनतम तापमान 25 फरवरी 2018 में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया थाअगले सप्ताह सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभतापमान में आएगी कमीफिलहाल दिन में भी आ रहा पसीनाभरतपुर और करौली सबसे अधिक गर्म34.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

जयपुरFeb 28, 2021 / 09:38 pm

Rakhi Hajela

पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर सक्रियता व आसमान साफ रहने के अधिक गर्मी पड़ रही है। हालांकि, अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी व हल्की बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी अधिकतम तामपान में कमी आएगी क्योंकि उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलनी शुरू होंगी। 27 फरवरी 2021 को राजधानी जयपुर का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस फरवरी में दर्ज किया गया जो औसत से 8.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे पूर्व सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 25 फरवरी 2018 में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी जयपुर में पिछले 30 साल में मापा गया सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी अधिक होने के कारण दिन में पसीने आने शुरू हो गए हैं। रविवार को प्रदेश में भरतपुर और करौली सबसे अधिक गर्म रहे। यहां का दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी जयपुर में आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है।
राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 डिग्री और 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
राजधानी जयपुर में कब कितना रहा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान(सेल्सियस में)
27 फरवरी 2021 : 21.4 डिग्री
28 फरवरी 2020 : 18.7 डिग्री
20 फरवरी 2019 : 17.6 डिग्री
25 फरवरी 2018 : 20.8 डिग्री
20 फरवरी 2017 : 17.4 डिग्री
20 फरवरी 2016 : 20.5 डिग्री
25 फरवरी 2015: 20.3 डिग्री
26 फरवरी 2014 : 16.3 डिग्री
23 फरवरी 2013 : 17.2 डिग्री
22 फरवरी 2012: 17.0 डिग्री
24 फरवरी 2011 : 15.6 डिग्री
28 फरवरी 2010 : 18.0 डिग्री
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 32.0 17.5
जयपुर 31.0 20.7
कोटा 33.0 19.0
डबोक 33.5 15.4
बाड़मेर 34.2 18.8
जैसलमेर 31.6 16.3
जोधपुर 31.8 15.4
बीकानेर 31.8 15.2
चूरू 32.3 12.6
श्रीगंगानगर 28.9 11.8
भीलवाड़ा 34.4 14.0
वनस्थली 16.1
अलवर 31.4 16.2
पिलानी 31.0 13.1
सीकर 29.4 11.0
चित्तौडगढ़़ 34.4 15.1
फलौदी – 19.2
सवाई माधोपुर 33.5 18.2
भरतपुर 34.6 17.6
धौलपुर 33.0 15.7
करौली 34.6 17.4

Home / Jaipur / Weather news : राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो