scriptWeather news : रोज बदल रहा मौसम ,रात ठंडी तो दिन गरम | Weather news: weather changing daily, night cold and day hot | Patrika News
जयपुर

Weather news : रोज बदल रहा मौसम ,रात ठंडी तो दिन गरम

रोज बदल रहा मौसमरात ठंडी तो दिन गरम

जयपुरNov 09, 2020 / 08:48 pm

Rakhi Hajela

weather in ajmer,Weather news : रोज बदल रहा मौसम ,रात ठंडी तो दिन गरम

weather

करीब दो सप्ताह पहले पहाड़ी हिस्सों में हुई बर्फबारी के चलते प्रदेश में सुबह.शाम की गुलाबी सर्दी ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी लेकिन गत 3 दिनों से मौसम बदलने के चलते तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने लगी है।
रात के तापमान में गिरावट होने से जहां लोगों को रात को हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है तो वहीं दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी लोगों को गर्मी का अहसास करवा रही है। प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान करीब 9 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
राजधानी जयपुर की बात करें तो राजधानी का अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 डिग्री और 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 31.7 14.8
जयपुर 30.4 15.6
कोटा 31.8 12.5
डबोक 30.0 12.0
बाड़मेर 34.6 17.8
जैसलमेर 33.7 16.2
जोधपुर 33.0 15.3
बीकानेर 33.7 18.3
चूरू 32.5 10.5
श्रीगंगानगर 32.1 13.5
भीलवाड़ा 31.1 9.9
वनस्थली 31.6 13.0
पिलानी 32.5 11.6
सीकर 31.0
चित्तौडगढ़़ 31.2 11.0
फलौदी 34.6 17.4

Home / Jaipur / Weather news : रोज बदल रहा मौसम ,रात ठंडी तो दिन गरम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो