scriptतापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी, चूरू 5.5 डिग्री सेल्सियस | weather news#weather update#weather in rajasthan | Patrika News
जयपुर

तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी, चूरू 5.5 डिग्री सेल्सियस

प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं दिन का तापमान बढ़ रहा है तो कहीं रात के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। जिससे कई जिलों में सर्दी का असर कुछ कम हुआ है। सोमवार को राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जयपुरNov 22, 2021 / 11:24 pm

Rakhi Hajela

तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी
चूरू का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस
4.5 डिग्री सेल्सियस की आई कमी
जयपुर।
प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं दिन का तापमान बढ़ रहा है तो कहीं रात के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। जिससे कई जिलों में सर्दी का असर कुछ कम हुआ है। सोमवार को राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन व रात के तापमान में 13.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया है। प्रदेश में सिरोही, जालौर,बूंदी, टोंक,सवाई माधोपुर, चित्तौडगढ़़, पिलानी, अलवर,कोटा, भीलवाड़ा के दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई वहीं चूरू का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा, यहां के न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई इसके साथ ही अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, डबोक, वनस्थली, पिलानी, सीकर, फलौदी और नागौर के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। दिन में धूप तो सुबह और शाम सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद मौसम सामान्य हो गया है। बादलों के कारण तापमान बढऩे से सर्दी का असर कम हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना बताई है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा और सुबह और रात को सर्दी बढ़ेगी।


प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 30.3…………. 17.4
बाड़मेर 32.3…………. 18.2
बीकानेर 30.8………… 12.0
चूरू 28.9…………….. 5.5
जयपुर 28.7…………….. 15.6
जैसलमेर 29.5…………. 13.5
जोधपुर 30.6………………18.1
कोटा 28.0…………………17.8
श्रीगंगानगर 28.1…………..10.3
डबोक 28.2……………….17.0
भीलवाड़ा 27.0…………….15.1
वनस्थली……………………. 14.6
अलवर 26.2……………… 12.4
पिलानी 29.2……………….. 7.5
सीकर 27.2…………………..10.8
चित्तौडगढ़़ 29.0……………..16.2
फलौदी…………………………..14.6
सवाई माधोपुर 29.0…………..16.2
धौलपुर 28.3…………………….14.0
करौली………………………………15.5
नागौर 29.3………………………..10.5
टोंक 30.0………………………….17.7
बूंदी 28.2…………………………..18.5
जालौर 33.5………………………..17.6
सिरोही 31.7…………………………19.0

Home / Jaipur / तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी, चूरू 5.5 डिग्री सेल्सियस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो