scriptउत्तर पूर्व में खिसका चक्रवाती तंत्र, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए जताया ये अनुमान | Weather Report : 16 mm Rain Record in Bharatpur, Rajasthan | Patrika News
जयपुर

उत्तर पूर्व में खिसका चक्रवाती तंत्र, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए जताया ये अनुमान

उत्तर पूर्व में खिसका चक्रवाती तंत्र, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए जताया ये अनुमान

जयपुरJan 23, 2019 / 04:16 pm

rohit sharma

जयपुर।

प्रदेश में मावठ होने व सर्द हवाएं चलने पर कड़ाके की सर्दी धूजणी छुड़ा रही है। फिलहाल प्रदेशभर में दिन और रात के तापमान में आई गिरावट अगले चौबीस घंटे जारी रहने वाली है वहीं सप्ताह के अंत तक प्रदेशवासियों को हाड़कंपाने वाली सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के उत्तर पूर्वी और पश्चिम के कुछ इलाकों में तेज रफ्तार से सर्द हवाएं चली और आज सुबह कई इलाकों में घने कोहरे का असर रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के उत्तर पश्चिमी जिलों में सक्रिय चक्रवाती तंत्र हवा की दिशा में हुए बदलाव के साथ अब उत्तर पूर्वी हिस्सों का रुख कर गया है। जिसके चलते अगले 24 घंटे में पश्चिमी जिलों में दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने व सर्दी से राहत मिलने के आसार हैं।
वहीं उत्तर पूर्वी जिलों में मावठ होने व सर्द हवाएं चलने पर सर्दी के तेवर फिलहाल तीखे रहने वाले हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री व उससे कम रिकॉर्ड हुआ है। बादलों की आवाजाही रही और दिन में धूप की आंखमिचौनी के साथ सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस हुई।
राजधानी जयपुर में बीती रात से बादल छाए रहे वहीं आज सुबह भी शहर में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही है। आज सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले 24 घंटे में दिन व रात के तापमान में उतार चढ़ाव रहने व दिन में मौसम सर्द रहने की संभावना है।

Home / Jaipur / उत्तर पूर्व में खिसका चक्रवाती तंत्र, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए जताया ये अनुमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो