scriptबर्फबारी से बढ़ी ठंड, कोहरे के आगोश में शहर | Weather Update Imd Delhi Ncr Rajasthan Cold Day Winter Transport fog | Patrika News
जयपुर

बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कोहरे के आगोश में शहर

weather-update-imd-delhi-ncr-rajasthan-cold-day-winter-transport-fogWeather Update : दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत का मौसम फिर से खराब हो गया है।

जयपुरJan 18, 2020 / 08:27 pm

Ashish

weather-update-imd-rain-winter-cold-wave-hailstrom

मौसम ने बदली करवट, बरसात ने बढ़ाई ठंडक

जयपुर

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत का मौसम फिर से खराब हो गया है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में हल्की बारिश से उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड का असर साफ देखने को मिल रहा है। राजधानी जयपुर में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। 3.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ श्रीगंगानगर सबसे सर्द रहा। यहां अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री रहा। प्रदेश में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता कम होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ।


ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। अजमेर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, कोटा में 8.4 डिग्री, उदयपुर में 8 डिग्री, बाड़मेर में 8 डिग्री, जैसलमेर में 6.6 डिग्री, जोधपुर में 8.2 डिग्री, बीकानेर में 6.2 डिग्री, चूरू में 3.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के आधा दर्जन से अधिक जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। राजधानी जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह कोहरे के साथ ही धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। रविवार को तापमान में गिरावट रहने से सर्दी का असर कुछ बढ़ सकता है।

अभी कोहरे का रहेगा असर
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में रविवार को भी कई स्थानों पर घने कोहरे का असर रहेगा। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुन्झुनू, अलवर में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इन सभी स्थानों पर शनिवार को भी कोहरे का असर देखा गया। कोहरे के चलते कई स्थानों पर दृश्यता कम रहने से परिवहन पर असर पड़ा। शनिवार को कई जिलों में शीतलहर चलने से सर्दी के तेवर बने रहे।
दृश्यता हुई कम, आवागमन प्रभावित
मौसम के बदले मिजाज के चलते दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें अपने तय समय से देरी से पहुंच रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Home / Jaipur / बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कोहरे के आगोश में शहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो