scriptMousam: रंग बदलेगा मौसम, फिर से मेघ होंगे मेहरबान | Weather will change color, cloud will be kind again | Patrika News
जयपुर

Mousam: रंग बदलेगा मौसम, फिर से मेघ होंगे मेहरबान

10 जिलों में हल्की बारिश होने के आसार

जयपुरMar 18, 2021 / 02:07 pm

SAVITA VYAS

Mousam: रंग बदलेगा मौसम, फिर से मेघ होंगे मेहरबान

Mousam: रंग बदलेगा मौसम, फिर से मेघ होंगे मेहरबान

जयपुर। जयपुर समेत प्रदेश में अधिकांश जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद आज 10 जिलों में मेघ गर्जना के साथ हल्की बारिश के आसार है। शुक्रवार को भी कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। आज मध्य भारत समेत राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश के आसार बने हैं। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, अरुणाचल और असम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यहां के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज से दो दिन प्रदेश के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं हवा की रफ्तार भी तेज रहेगी। श्रीगंगानगर, सीकर, हनुमानगढ़, नागौर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली जिले में बदलाव दिखाई दे सकता है। मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिल सकती है। वर्तमान समय की बात की जाए तो ज्यादातर जगहों पर दिन का पारा 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
प्रमुख जगहों का तापमान
प्रदेश में बुधवार रात को सबसे कम पारा माउंटआबू का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर का रात का पारा 23 डिग्री पहुंच गया। बीते 24 घंटे में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं दिन का सबसे अधिक पारा बाड़मेर का 38.7 डिग्री, कोटा का 38 डिग्री, जैसलमेर का पारा 37.9 डिग्री, पाली का 36.2 डिग्री, चूरू का 38 डिग्री, बीकानेर का 36.3 डिग्री, जयपुर का पारा 36 डिग्री, भरतपुर का 37.5 डिग्री, करौली का 37.2 डिग्री, बूंदी का 38 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो