scriptजयपुरवासी 18 को मनाएंगे दशहरा मगर सरकार मनाएगी 19 को | When is Dussehra in 2018 | Patrika News
जयपुर

जयपुरवासी 18 को मनाएंगे दशहरा मगर सरकार मनाएगी 19 को

www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरOct 12, 2018 / 08:44 am

santosh

dussehra 2018 Date
जयपुर। Dussehra 2018- शहर में लोग 18 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाएंगे, जबकि सरकार दशहरे की छुट्टी 19 अक्टूबर को करेगी। दरअसल, इस साल देशभर में दशहरा अलग-अलग दिन मनाया जाएगा। कुछ राज्यों में यह पर्व नवमीं तिथि के साथ ही 18 को मनाया जाएगा, वहीं कुछ राज्यों में नवमी के अगले दिन रावण दहन किया जाएगा। राजधानी में यह पर्व 18 को ही मनाया जाएगा। जबकि सरकार की ओर से 19 अक्टूबर को अवकाश है। ऐसे में 18 अक्टूबर को त्योहार के दिन सभी सरकारी व निजी कार्यालय, स्कूल आदि खुले रहेंगे।
इसलिए बनी असमंजस की स्थिति
स्थानीय पंचाग निर्माता उदियात या अपराह्न काल के हिसाब से गणना कर त्योहारों का दिन-समय तय करते हैं। इसी के अनुसार शहर के ३ बड़े पंचांग सम्राट पंचांग, पंडित बंशीधर ज्योतिष पंचांग व जय विनोदी पंचाग के अनुसार दशहरा 18 अक्टूबर को है। जबकि राज्य सरकार, केंद्र सरकार के राष्ट्रीय कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां तय करती है। केंद्र के कैलेंडर में छुट्टी 19 को है। इसके चलते प्रदेश में भी सरकार ने 1 9 को ही अवकाश घोषित किया है।
अपराह्न काल व श्रवण नक्षत्र से होता है निर्णय
ज्योतिषियों के अनुसार त्योहारों का विश्लेषण धर्मशास्त्र के अनुसार होता है। धर्मसिंधु के अनुसार दशहरा पर्व के लिए आठ परिस्थितियां हैं। जिनमें सबसे मुख्य दशमी तिथि में अपराह्न काल में श्रवण नक्षत्र का होना है। इस बार दशमी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 3.29 बजे आ रही है, जो 19 को 5.58 बजे तक रहेगी। शहर में अपराह्न काल दोपहर 1.21 बजे से लेकर दोपहर 3.39 बजे तक रहेगा। वहीं श्रवण नक्षत्र 18 अक्टूबर को रात्रि 12.34 बजे खत्म हो जाएगा। ज्योतिषियों ने आकलन किया तो सामने आया 18 को अपराह्न काल व श्रवण नक्षत्र दोनों का संयोग है। ऐसे में 18 अक्टूबर को ही दशहरा मनाने का निर्णय किया है।
यहां 18 को
राजस्थान पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्य।

यहां 19 को
पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार आदि राज्यों में।

दशहरा 18 को ही मनेगा। 18 को ही अपराह्न काल व श्रवण नक्षत्र दोनों के योग बन रहे हैं।
दामोदरप्रसाद शर्मा, पंडित बंशीधर ज्योतिष पंचाग
राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात में 18 को ही दशहरा मनाया जाएगा। जयपुर में 19 को भी अपराह्न काल रहेगा।
पंडित चन्द्रशेखर, सम्राट पंचांग

Home / Jaipur / जयपुरवासी 18 को मनाएंगे दशहरा मगर सरकार मनाएगी 19 को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो