जयपुर

नींद में था परिवार, तड़के शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग, जिंदा जल गए लोग

गनीमत रही कि पड़ोसियों ने आग लगने के तुंरत बाद अपनी जान की बाजी लगाकर घर से भरे हुए सलेंडर बाहर निकाल लिए। नहीं तो हादसा और बड़ा हो सकता था। पुलिस ने बताया कि आग लगने के बाद तीन दमकलों की मदद से उसे काबू किया गया।

जयपुरOct 26, 2020 / 10:47 am

JAYANT SHARMA

Sadar Mahakali temple near midnight raging fire

जयपुर
परिवार के सदस्य की शादी में जाने की तैयारी कर रही एक महिला जिंदा जल गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने बचाने की कोशिश की जिसमें चार सदस्य भी गंभीर रुप से झुलस गए। घटना चित्तौडगढ़ की है। जहां शादी की शहनाईयों के बीच मातम की चीखें गूंज गई। जिसने भी हादसा देखा उसके पैरों तले जमीन सरक गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
लगभग सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल प्रतापनगर क्षेत्र में सिंधी कॉलोनी में रहने वाले विनोद कुमार फुलवानी के घर यह हादसा आज तड़के करीब चार बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि विनोद के परिवार में शादी समारोह था और इसमें शामिल होने के लिए परिवार के कुछ नजदीकी रिश्तेदार भी विनोद के घर आ पहुंचे थे। आज दोपहर बाद सभी शादी में जाने की तैयारी कर रहे थे।
लेकिन तड़के ही अचानक शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग लगने के कारण विनोद की बहन आरती आग में जिंदा जल गई। विनोद और परिवार के अन्य लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। बाद में विनोद ने जान बचाने के लिए दो मंजिल से छलांग लगा दी। हाथ और पैर फ्रेक्चर हो गए। उधर विनोद की बुजुर्ग मां, जीजा दिलिप, भतीजी कनक समेत अन्य लोग भी झुलस गए।
गनीमत रही कि पड़ोसियों ने आग लगने के तुंरत बाद अपनी जान की बाजी लगाकर घर से भरे हुए सलेंडर बाहर निकाल लिए। नहीं तो हादसा और बड़ा हो सकता था। पुलिस ने बताया कि आग लगने के बाद तीन दमकलों की मदद से उसे काबू किया गया। लेकिन आग से गंभीर रुपए से झुलसे परिवार के सदस्यों को अस्पताल पहुंचाना भारी पड गया। परिवार के दो सदस्यों को उदयपुर रेफर किया गया है। अन्य का जिले में ही उपचार किया जा रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.