जयपुर

शर्मनाक, पहले खुद ने दुष्कर्म किया फिर महिला काे दोस्तों के हवाले कर दिया

www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरJul 26, 2018 / 12:48 pm

santosh

मिर्जापुर में गैंगरेप

जयपुर। खोह नागोरियान थाना इलाके में एक महिला ने चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि मुख्य आरोपी ने उसकी अश्लील क्लिपिंग बनाने के बाद इसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे दोस्तों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एसीपी को जांच सौंप दी है।
 

पुलिस ने बताया कि उत्तरप्रदेश निवासी महिला थाना इलाके में मां के साथ किराए से रहती है। कॉलोनी में ही रहने वाले मोहसिन ने उसकी मां को लोन दिलाने की बात कहते हुए नजदीकियां बढ़ाई और घर में आने-जाने लगा। करीब दो माह पहले मोहसिन ने किसी बहाने से पीडि़ता को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील क्लिपिंग भी बना ली।
 

कानोता बांध में दोस्तों को सौंपा
इस क्लिपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देकर मोहसिन उसे रोजाना घर बुलाने लगा। एक बार वह उसे कानोता बांध लेकर गया, जहां उसके तीन दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी और उसके दोस्त दो माह में कई दफा उससे दुष्कर्म कर चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल कराया है। वहीं मामले की जांच एसीपी को सौंपी गई है।

Home / Jaipur / शर्मनाक, पहले खुद ने दुष्कर्म किया फिर महिला काे दोस्तों के हवाले कर दिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.