जयपुर

World Tourism Day : जानें Ashok Gehlot और Vasundha Raje ने कैसे गिना दी अपने हिस्से की ‘उपलब्धि’

World Tourism Day आज, गहलोत-राजे ने जारी किए शुभकामना संदेश, पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान बने सिरमौर: सीएम गहलोत, पूर्ववर्ती सरकार ने किया पर्यटन के विकास में खूब काम : वसुंधरा राजे
 

जयपुरSep 27, 2021 / 01:35 pm

Nakul Devarshi

जयपुर।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संदेश में प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों का ज़िक्र किया है तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को प्रमुखता से आमजन तक पहुंचाने की कोशिश की है।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘राजस्थान अपनी शाही भव्यता, रंग बिरंगे त्योहारों, ऐतिहासिक दुर्ग और महलों, वन्य जीवन और अतिथि सत्कार का एक अद्भुत संगम है। राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और राज्य सरकार के प्रयास हैं कि पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान सिरमौर बने।’

https://twitter.com/hashtag/WorldTourismDay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज एक के बाद एक तीन ट्वीट्स करते हुए पूर्ववर्ती सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए प्रयासों को साझा किया। उन्होंने पर्यटन दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान के विविध इतिहास, जीवंत संस्कृति और गर्मजोशी भरे आतिथ्य का जश्न मनाने का ज़िक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘राजस्थान दुनिया भर के यात्रियों के बीच एक विशेष स्थान दिया है।आइए हम अपनी गौरवशाली विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने का संकल्प लें।’

 

वहीं एक अन्य ट्वीट में राजे ने कहा कि राजस्थान का पर्यटन, राजस्व के लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण योगदानकर्ता है। राज्य की अर्थव्यवस्था का लगभग 15 फ़ीसदी हिस्सा पर्यटन से ही आता है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने पर्यटन के विकास और इससे निकलने वाली सभी संभावनाओं पर पूरा फोकस रखते हुए काम किया।

 

राजे ने आगे का कि त्योहारों को शुरू करने से लेकर, इको-टूरिज्म को विकसित करने तक की बात हो या सार्वजनिक स्थानों पर कला को प्रोत्साहित करने से लेकर पूरे राजस्थान में राज्य सरकार द्वारा संचालित संग्रहालयों को बहाल करने की बात। पूर्ववर्ती सरकार ने इन सभी को ध्यान में रखते हुए काम किया।

Home / Jaipur / World Tourism Day : जानें Ashok Gehlot और Vasundha Raje ने कैसे गिना दी अपने हिस्से की ‘उपलब्धि’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.