script17 को इंडिया में लॉन्च होगा Xiaomi MI Band 4 | Xiaomi MI Band 4 will be launched on 17 Sep in India | Patrika News
जयपुर

17 को इंडिया में लॉन्च होगा Xiaomi MI Band 4

स्मार्टबैंड के तीन वेरिएंट बाजार में उतार चुकी चायनीज कंपनी श्याओमी अब स्मार्टबैंड का नया वर्जन MI Band 4 लाने वाली है। कंपनी 17 सितम्बर को इसे भारत में लॉन्च करेगी।

जयपुरSep 11, 2019 / 11:35 am

Abhishek sharma

17 को इंडिया में लॉन्च होगा Xiaomi MI Band 4

17 को इंडिया में लॉन्च होगा Xiaomi MI Band 4

पर्सनल असिस्टेंट के रूप में काम करने की सुविधा देने के कारण स्मार्टबैंड अब युवाओं की पसंद बनते जा रहे हैं। ऐसे में युवाओं को लुभाने के लिए नई—नई तकनीक से लैस स्मार्टबैंड आए दिन बाजार में आ रहे हैं। स्मार्टबैंड के तीन वेरिएंट बाजार में उतार चुकी चायनीज कंपनी श्याओमी अब स्मार्टबैंड का नया वर्जन MI Band 4 लाने वाली है। कंपनी 17 सितम्बर को इसे भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में यह बैंड पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने हाल ही अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर इस बात का संकेत दिया है कि Mi Band 4 को भारत में 17 सितम्बर को लॉन्च किया जाएगा। इंडिया में इसकी कीमत कितनी होगी, इसका खुलासा होना तो अभी बाकी है, लेकिन जानकारों के अनुसार इसकी कीमत 2,000 रुपए से कम हो सकती है। वहीं इसके एनएफसी वर्जन की कीमत 2200 रुपए तक हो सकती है।

श्याओमी ने MI Band 4 में कई तरह की खूबियों को जोड़ा है, जिसके कारण यह हॉनर, फास्ट्रैक आदि ब्रांडों के स्मार्टबैंड को चुनौती दे सकता है। आइए जानते हैं, इसमें मौजूद खूबियों के बारे में….

Home / Jaipur / 17 को इंडिया में लॉन्च होगा Xiaomi MI Band 4

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो