जैसलमेर

जैसलमेर में १३.४ एमएम बारिश, जगह-जगह भरा पानी

जिले भर में इन दिनों मेघ मेहरबान है। जैसलमेर शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में गत गुरुवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

जैसलमेरJul 21, 2018 / 11:57 am

Deepak Vyas

jaisalmer news

जैसलमेर. जिले भर में इन दिनों मेघ मेहरबान है। जैसलमेर शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में गत गुरुवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के चलते पशुपालकों व किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। रात में कभी तेज, तो कभी धिमी गति से बारिश होती रही, जिससे विद्युत व्यवस्था भी लडख़ड़ा गई। बारिश के कारण शहर के भीतरी व नीचले हिस्सों में पानी जमा हो गया। शहर के गड़ीसर रोड, एयरफोर्स मार्ग, पूनम स्टेडियम के पीछे, ऑफिर्सस मार्ग, राणीसर कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह पानी भरा रहा। जिससे स्थानीय लोगों व वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।

दिन में बढ़ गया उमस का असर
गत दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं उमस का असर भी बढ़ गया है। लोग दिन में उमस से परेशान नजर आ रहे है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान ३६.० व न्यूनतम तापमान २३.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का यही हाल देखने को मिल रहा है।
आंधियों से अटी राह अब भी बाधित
डाबला. जैसलमेर से अभयनगर होकर बडौड़ा गांव जाने वाली सडक़ पिछले महिने चली आंधियों के चलते अब तक बाधित है। सडक़ पर अब भी रेत जमा होने के चलते लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार इनसकी सुध नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने इसको लेकर सम्पर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
पोकरण. क्षेत्र में चल रहा गर्मी व उमस का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई थी तथा हवा नहीं चलने से मौसम उमस का मौसम बना हुआ था। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे तथा सूर्य की किरणें नहीं निकली। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन देर शाम तक भी गर्मी व उमस का मौसम बना रहा। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

Home / Jaisalmer / जैसलमेर में १३.४ एमएम बारिश, जगह-जगह भरा पानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.