scriptसड़क हादसे में बाइक सवार चिकित्सक की मौत | Bike riders doctor killed in road accident in jaisalmer | Patrika News

सड़क हादसे में बाइक सवार चिकित्सक की मौत

locationजैसलमेरPublished: Nov 15, 2019 08:30:30 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

सलमेर मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अशोक पंवार (35) पुत्र पोकरराम, निवासी सोढ़कोर की मौत हो गई। खुहड़ी मार्ग पर डॉ. पंवार की बाइक को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी और चालक वहां से वाहन लेकर फरार हो गया। पंवार के सिर पर गंभीर चोटें आई और उनका काफी खून बह गया। जवाहर चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Bike riders doctor killed in road accident in jaisalmer

सड़क हादसे में बाइक सवार चिकित्सक की मौत

जैसलमेर. जैसलमेर मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अशोक पंवार (35) पुत्र पोकरराम, निवासी सोढ़कोर की मौत हो गई। खुहड़ी मार्ग पर डॉ. पंवार की बाइक को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी और चालक वहां से वाहन लेकर फरार हो गया। पंवार के सिर पर गंभीर चोटें आई और उनका काफी खून बह गया। जवाहर चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जैसलमेर विधायक रुपाराम धणदे, जिला कलक्टर नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी ली। पुलिस कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के बाद अनुसंधान शुरू किया गया है। गौरतलब है कि डॉ. अशोक जैसलमेर के गांधी कॉलोनी स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में पदस्थापित थे। वे सुबह सीएडी कॉलोनी स्थित अपने आवास से चिकित्सालय जाने के लिए मोटरसाइकिल पर निकले थे। उनकी मौत पर लोगों ने गहरा दु:ख जताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो